2 अक्टूबर 2026 का दिन भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास माना जा रहा है। 2 अक्टूबर को सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी दृश्यम फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर माना जा रहा है। अजय देवगन ने एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार 'विजय सलगांवकर' के रूप में आकर अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म का पहला शो देखने के बाद कई दर्शक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ट्विटर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस बार अजय देवगन यानी फिल्म के विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए नई चाल चलते हैं। उनकी इस चाल और पुलिस के नए पैंतरे को देखने के लिए अब दर्शक फिल्म के पहले दिन ही थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। सस्पेंस और रोमांच से भरी इस फिल्म को लेकर अब लोग अपनी राय दे रहे हैं।
क्या है 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की कहानी?
फिल्म की शुरुआत कहानी फिर से दर्शकों को उसी जाने-पहचाने सवाल पर लाकर खड़ा करती है, कि आखिर 2 अक्टूबर को हुआ क्या था? अपने खोए हुए बेटे को इंसाफ दिलाने की जिद्द लिए मीरा और महेश देशमुख एक बार फिर पुलिस की मदद लेने जाते हैं। इसके बाद केस की फाइलें दोबारा खोल दी जाती हैं। इस बार छानबीन की कमान बेहद सख्त अफसर एसपी राजवीर सिंह तोमर यानी जयदीप अहलावत के हाथों में सौंपी जाती है।
एक तरफ विजय सलगांवकर अपने परिवार के साथ सब कुछ भूलकर नई शुरुआत करने लगता हैं, वहीं राजवीर की एंट्री होते ही पुलिस और विजय के बीच दिमाग का असली खेल शुरू हो जाता है। हाफ टाइम के बाद कहानी ऐसे-ऐसे मोड़ लेती है और विजय अपने परिवार को बचाने के लिए जो नए-नए पैंतरे अपनाता है, उसे देखकर आपकी नजरें स्क्रीन से एक पल के लिए भी नहीं हटेंगी।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने Advance Booking में कमा डाले 10 करोड़, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी अजय देवगन की फिल्म
दृश्यम: द कन्क्लूजन का डायरेक्शन और किरदार
फिल्म की लिखावट और डायरेक्शन अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवीज शेख ने मिलकर किया है। शुरुआत में कहानी धीरे-धीरे कड़ियों को जोड़ती है और फिर दूसरे हाफ में एक के बाद एक कई राज खुलने लगते हैं। फिल्म में विजय सलगांवकर के रोल में अजय देवगन बिना ज्यादा बोले सिर्फ अपनी आंखों और दिमाग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।
वहीं एसपी राजवीर बने जयदीप अहलावत का रौबदार अंदाज और कड़क तेवर भी लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। वहीं तबू एक परेशान और सख्त मां का किरदार निभाते नजर आ रही है। इसी बीच लक्ष्मीकांत सावंत भी अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी से माहौल को खुशनुमा बना रहे हैं। बाकी कलाकारों जैसे - श्रिया सरन, प्रकाश राज, रजत कपूर और इशिता दत्ता ने भी अपने काम को बखूबी निभाया है।
फिल्म के नकारात्मक पहलु
फिल्म के नकारात्मक पहलुओं की बात करें, तो इसके पहले हाफ में कहानी मुख्य मुद्दे पर आने में थोड़ा समय लेती है, जिससे शुरुआत में दर्शकों को इतना इंटरेस्ट नहीं आता है। वहीं तब्बू के किरदार को सस्पेंस के नजरिए से थोड़ा और गहराई के साथ गढ़ा जा सकता था। हालांकि, फिल्म की खूबियां इतनी ज्यादा हैम कि लोग अब इन कमियों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
फिल्म की खूबियां
अगर फिल्म की खूबियों की बात करें, तो इस बार निर्देशक अभिषेक पाठक की दाद देनी पड़ेगी। उन्होंने ओरिजिनल दृश्यम के तीसरे हिस्से से हटकर एक बिल्कुल अलग और नई कहानी पेश की है। वहीं, पर्दे पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच का यह मुकाबला दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। यही नहीं संदीप फ्रांसिस की कसी हुई एडिटिंग फिल्म को खास बना रही है।
यह भी पढ़ें- अनूप सोनी के बाद अब अजय देवगन करेंगे सावधान, जानें कब और कैसे देखें क्राइम पेट्रोल 2026?
फिल्म देखनी चाहिए या नहीं?
अगर आपके मन में भी यह सवाल है, कि आपको यह फिल्म देखनी चाहिए या नहीं? तो सच यह है कि 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' के साथ इस मशहूर कहानी का अंत हो जाता है। शुरुआत से ही दर्शकों को इसके अंत का इंतजार था। अब आप भी अपने कुछ सवाल जैसे - क्या सैम के परिवार को आखिरकार इंसाफ मिल पाता है? या फिर कहानी किसी ऐसे मोड़ पर जाकर खत्म होती है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी? इनका जवाब सिनेमाघर जाकर इस फिल्म को देखकर पा सकते हैं।
निष्कर्ष: अगर आपने भी दृश्यम 1 और 2 देख ली है और अब आपको दृश्यम: द कन्क्लूजन का इंतजार था, तो अब आप इस खास फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए जा सकती हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को थिएटर में रिलीज हो गई है, जिसे आप आसानी से देख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(image credit: magnific)
