'धमाल 4' पर ऑडियंस का प्यार और पैसा दोनों बरसता नजर आ रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में खाता खोला था और उसके बाद से इसकी कमाई बढ़ती जा रही है।  जिस रफ्तार से अजय देवगन, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की यह फिल्म धमाल मचा रही है, उसे देखकर लगता है कि यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म की कमाई में आज तीसरे दिन (12 जुलाई,रविवार ) को लगभग 60 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। चलिए आपको बताते हैं कि धमाल फ्रेंचाइजी की यह चौथी किश्त अब तक कुल कितना कलेक्शन कर चुकी है?

'धमाल 4' का संडे कलेक्शन

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 1 ( शुक्रवार) 14 करोड़
डे 2 ( शनिवार) 22.50 करोड़
डे 3 ( रविवार) 28.50 करोड़
कुल कलेक्शन 65 करोड़

'धमाल 4' ने आज यानी रिलीज के तीसरे दिन बंपर कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 28.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये रात 10 बजे तक के आंकड़े हैं, ऐसे में लेट नाइट शोज का कलेक्शन जुड़ने के बाद इनमें और इजाफा हो सकता है। फिल्म को तीसरे दिन 11, 480 शोज मिले थे। फिल्म ने भारत में अब तक 65 करोड़ा का नेट कलेक्शन कर लिया है और ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ हो गया है।

जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म

फिल्म ने तीसरे दिन ओवरसीज 4 करोड़ की कमाई की है और इसी के साथ फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ हो गया है। ऐसे में तीसरे दिन के आंकड़े मिलाकर, 'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 92 करोड़ हो गया है। अगर फिल्म फर्स्ट मंडे टेस्ट में पास होती है, तो फिल्म कल 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। 

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: हिट फ्रेंचाइजी का चला जादू या रही सुस्त? जानें पहले दिन की कितनी कमाई


लगातार बढ़ रहा है 'धमाल 4' की कमाई का ग्राफ

'धमाल 4' की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म 'कॉकटेल 2' और 'अल्फा' समेत कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। यह एक सुपरहिट मूवी कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, रवि किशन और संजय मिश्रा लीड रोल में हैं।

 


यह भी पढ़ें- पहले शनिवार Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया 'धमाल', आलिया भट्ट और अक्षय कुमार की फिल्म को लगा तगड़ा झटका


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।