हिंदी सिनेमा की पहचान ही उसके दमदार और यादगार डायलॉग्स होते हैं। पहले जहां किसी फिल्म के संवादों को मशहूर होने में बरसों लग जाते थे, वहीं आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में थिएटर से निकलते ही डायलॉग्स सीधे मीम्स, रील्स और लोगों की रोजाना की बोलचाल का हिस्सा बन जाते हैं। 2024 और उसके बाद के समय में रिलीज हुई नई बॉलीवुड फिल्मों ने दर्शकों को कई ऐसे मजेदार डायलॉग्स दिए, जो हर किसी की जुबां पर चढ़ चुके हैं।
2024 की फिल्मों के 5 सबसे पसंदीदा डायलॉग्स
बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग्स आज भी सोशल मीडिया पर कहीं न कहीं सुनने को मिल ही जाते हैं। आइए जानते हैं 2024 के बाद आई बॉलीवुड फिल्मों के ऐसे ही 5 सबसे पसंदीदा डायलॉग्स के बारे में:
1. सरकटे का सर कटा हुआ है - स्त्री 2
2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने मनोरंजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म के भयानक माहौल के बीच एक कॉमिक पंचलाइन 'सरकटे का सर कटा हुआ है' के लोग आज भी दीवाने हैं। पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव की जुगलबंदी ने इस साधारण से वाक्य को एक यादगार मीम बना दिया।
2. फाइटर वो नहीं जो अपना टारगेट अचीव करता है... वो है जो उन्हें ठोक देता है - फाइटर
फिल्म 'फाइटर' भी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म में वैसे तो कई एरियल-एक्शन डायलॉग्स देखने को मिलते हैं, लेकिन इसका सबसे चर्चित और हिट डायलॉग था -फाइटर वो नहीं जो अपना टारगेट अचीव करता है... वो है जो उन्हें ठोक देता है.... इस डायलॉग के लोग आज भी दीवाने हैं।
3. बेवकूफ है दुनिया जो भूतों से डरती है, इन भूतों का तो फायदा उठाना चाहिए - भूल भुलैया 3
'भूल भुलैया 3' का यह मजेदार डायलॉग— बेवकूफ है दुनिया जो भूतों से डरती है, इन भूतों का तो फायदा उठाना चाहिए.... न सिर्फ उस समय खूब पसंद किया गया था, बल्कि आज भी सोशल मीडिया पर इस डायलॉग का खूब बोलबाला है। रूह बाबा के किरदार में कार्तिक आर्यन का यह मजाकिया अंदाज इंफ्लुएंसर्स और रील्स बनाने वालों के बीच खूब पसंद किया जाता है।
4. खिलाड़ी पुराना हो सकता है, लेकिन खेल हमेशा नया होता है - खेल खेल में
अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' का यह डायलॉग - खिलाड़ी पुराना हो सकता है, लेकिन खेल हमेशा नया होता है.... लाइफ और एंटरटेनमेंट दोनों पर सटीक बैठता है। अक्षय के सिग्नेचर कॉमिक स्टाइल में बोला गया यह डायलॉग फैंस को बेहद पसंद आया, जिसका इस्तेमाल लोग आज भी रील्स बनाते समय करते हैं।
5. दिल से मांगी हुई चीज कभी बेकार नहीं जाती - मुंज्या
2024 में आई सरप्राइज हिट फिल्म 'मुंज्या' के भी कई डायलॉग्स बहुत ट्रेंड में रहे। इस फिल्म ने अपने अनोखे कंटेंट से हर किसी का ध्यान खींचा था। वहीं फिल्म का यह इमोशनल डायलॉग - दिल से मांगी हुई चीज कभी बेकार नहीं जाती... युवाओं के बीच काफी मशहूर हुआ और सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।
यह भी पढ़ें- Musafir Cafe से 3 Idiots तक, मशहूर किताबों पर बनी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में और वेबसीरीज
2024 के बाद रिलीज हुई इन फिल्मों के डायलॉग्स सिर्फ सिनेमा की स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये आज के युवाओं के मूड, मीम्स और ट्रेंड्स का हिस्सा बन चुके हैं, जो लंबे समय तक लोगों की जुबां पर कायम रहेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : INSTAGRAM
