साल 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के लगभग दो दशक बाद इसका सीक्वल 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी बज था, क्योंकि भले ही 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गानों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और बाद में इस फिल्म की गिनती इमरान हाशमी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में होने लगी थी। बात अगर 'आवारापन 2' की करें, तो इस फिल्म में इमरान हाशमी की आंखों में इश्क का दर्द नजर आ रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं और क्रिटिक्स ने फिल्म को क्या रिव्यू दिया है?
'आवारापन रिव्यू' (Awarapan Review in Hindi)
| फिल्म | आवारापन 2 |
| स्टार कास्ट | इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की |
| रनटाइम | 2 घंटे 20 मिनट |
| डायरेक्टर | नितिन कक्कड़ |
| मूवी रिव्यू | फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने 3-4 स्टार दिए हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग इसे मस्ट वॉच बता रहे हैं। |
दो दशकों का इंतजार हुआ सफल
'आवारापन' की सीक्वल लगभग दो दशक के बाद आया है और फैंस का कहना है कि इतने सालों का इंतजार सफल रहा है, क्योंकि 'आवारापन 2' का हर सीन शानदार है। यह बॉलीवुड के गोल्डन रोमांटिक ऐरा की वापसी है और शिवम पंडित के तौर पर इमरान हाशमी की वापसी इमोशनल कर देती है।
'आवारापन 2' का डायरेक्शन है कमजोर
'आवारापन 2' के रिव्यूज और सोशल मीडिया रिएक्शंस आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म को इमरान हाशमी ने पूरी तरह अपने कंधों पर उठा रखा है। दिशा पाटनी फिल्म में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग बहुत कमजोर है। मोहित सूरी ने इस पार्ट को डायरेक्ट नहीं किया है और उनकी कमी हर फ्रेम में नजर आती है, क्योंकि सीक्वल का डायरेक्शन कमजोर है।
'आवारापन 2' की जान हैं इमरान हाशमी
मूवी क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'आवारापन 2' को शानदार फिल्म बताया है और इसे 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने अपने रिव्यू में इमरान हाशमी (शिवम) को फिल्म की जान बताया है और कहा है कि यह फिल्म नॉस्टैल्जिया बढ़ाती है। उन्होंने फिल्म को SMASH-HIT बताया है।
ब्लॉकबस्टर हो सकती है फिल्म 'आवारापन 2'
एक अन्य मूवी क्रिटिक ने भी इसे एक सुपरहिट फिल्म बताया है और कहा है कि यह ब्लॉकबस्टर हो सकती है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि 'आवारापन 2' में पुरानी यादों को खास जगह दी गई है। यह एक ऐसा सीक्वल है, जो ओरिजिनल फिल्म का सम्मान करता है। हालांकि, उन्होंने फिल्म की राइटिंग और दिशा पाटनी की एक्टिंग को कमजोर बताया है, लेकिन इमरान हाशमी के अभिनय को शानदार बताया है।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 vs Awarapan 2: सनी देओल या इमरान हाशमी, पहले दिन किसकी फिल्म मारेगी बाजी?
'आवारापन 2' की कहानी
'आवारापन 2' की कहानी शिवम की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं को छूती है। शिवम एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहा है। इस बार फिर उसकी जिंदगी एक दोराहे पर पहुंच चुकी है, जहां उसे अपनों और अपने बदले में से किसी एक को चुनना होगा।
यह भी पढ़ें- क्या प्रीति जिंटा ने 'गदर' की सकीना को किया कॉपी? अमीषा पटेल बोलीं- जब तक वह अपनी सही जगह....
'आवारापन 2' का फैंस को काफी इंतजार था और अब फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे मिले हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म ओपनिंग डे और वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
