रणबीर कपूर की 'रामायण' इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, श्री राम और साई पल्लवी, माता सीता के रोल में हैं, वहीं सनी देओल, हनुमान की भूमिका में हैं। इस फिल्म में अरुण गोविल 'राजा दशरथ' का किरदार निभा रहे हैं। साल 1987 में रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में उन्होंने 'राम' की भूमिका निभाई थी। इसके बाद फैंस के मन में श्री राम के रूप में उनकी छवि अंकित हो गई थी। ऐसे में उन्हें राजा दशरथ के रोल में देखने को लेकर फैंस काफी इमोशनल हैं। आपको बता दें कि साल 1997 में आई फिल्म 'लव कुश' में अरुण गोविल ने 'लक्ष्मण' का किरदार निभाया था। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म में 'राम' कौन बने थे?
फिल्म 'लव कुश' में लक्ष्मण बने थे अरुण गोविल
साल 1987 में रामानंद सागर की 'रामायण' में श्री राम का किरदार निभाने के बाद अरुण गोविल ने साल 1997 में आई फिल्म 'लव कुश' में लक्ष्मण के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में जीतेंद्र ने श्री राम और जया प्रदा ने सीता का किरदार निभाया था। इसमें भी दारा सिंह 'हनुमान' बने थे। बता दें कि इस फिल्म को वी. मधुसूदन राव ने डायरेक्ट किया था और दिलीप कनिकरिया ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म 25 जुलाई, 1997 को रिलीज हुई थी।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने मेकर्स से कहा था कि वो उन्हें लक्ष्मण का रोल न दें। बता दें कि अरुण गोविल टीवी शो 'जय वीर हनुमान' में भी राम का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा वह परदे पर भगवान विष्णु के रूप में भी नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' में साई पल्लवी के 'सीता' बनने पर दीपिका चिखलिया ने कही यह बात
'राम' के रोल से मिली असली पहचान
अरुण गोविल ने यूं तो परदे पर कई धार्मिक किरदार निभाए हैं, लेकिन ऑ़डियंस के मन में उनकी छवि, श्री राम के रूप में ही अंकित है। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने खुद कई इंटरव्यूज के दौरान बताया था कि वे जहां भी जाते, लोग राम और सीता के रूप में उनकी पूजा करते।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
