फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर इसकी कास्टिंग को लेकर बहस छिड़ गई। इस फिल्म में 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा, माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली अंजलि को माता सीता के रोल में देखना यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आया और इंटरनेट यूजर्स ने अंजलि और फिल्म के मेकर्स पर सीधा निशाना साधा। अंजलि के नाम से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज और उनकी छवि के चलते लोग उनके माता सीता का रोल निभाने पर आपत्ति जता रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला और किन बातों को लेकर अंजलि विवादों में रह चुकी हैं?

सीता के किरदार पर घिरीं अंजलि अरोड़ा

अंजलि अरोड़ा और 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के मेकर्स को इस समय चौतरफा ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। माता सीता के रूप में अंजलि की कास्टिंग से लोग बिल्कुल खुश नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा- अंजलि को माता सीता बना दिया, यह घोर कलयुग है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- यह टीजर देखने के बाद 'आदिपुरुष' के मेकर्स के लिए मन में इज्जत पैदा हो गई है। एक और यूजर ने लिखा- माता सीता के रोल में यह बहुत गलत कास्टिंग है। वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि यह फिल्म फ्लॉप होगी, क्योंकि न तो अंजलि माता सीता के किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी और न ही लोग उन्हें इस रोल में स्वीकार करेंगे। बता दें कि यह फिल्म 25 सितंबर को थियेटर्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 'अब एनिमल जैसी फिल्में मत करना...', टीवी के कृष्ण ने दी रणबीर कपूर को सलाह

कई वजहों से विवादों में रही हैं अंजलि अरोड़ा 

अंजलि अरोड़ा इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। 'माता सीता' के रूप में उन्हें देखना ऑडियंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। बता दें कि इस फिल्म से जब अक्टूबर 2025 में उनका लुक आउट हुआ था, तब भी लोगों ने उनकी कास्टिंग को गलत बताया था और अब टीजर सामने आने के बाद तो विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंजलि की जिंदगी से जुड़े कई विवादों के चलते लोग उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं।

  1. अंजलि अरोड़ा 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस करके रातों रात स्टार बन गई थीं। इस गाने पर उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सांमना भी करना पड़ा था।
  2. अंजलि अरोड़ा ने रियलिटी शो 'लॉक अप' के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और इस शो में मुनव्वर फारूकी संग उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। उस समय दोनों के रिश्ते को लेकर कई अटकलें लगाई गई थीं।
  3. अंजलि की जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद अगस्त 2022 में वायरल हुआ एक अश्लील वीडियो है। उस वक्त सोशल मीडिया पर दावे किए गए थे कि वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है, वो अंजलि अरोड़ा है। हालांकि, अंजलि ने इन दावों को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि यह वीडियो फर्जी है।
  4. अंजलि सोशल मीडिया पर भी काफी बोल्ड अवतार में नजर आती हैं और उनके कंटेट व तस्वीरों को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।


यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है


जहां एक तरफ माता सीता का रोल निभाकर अंजलि ट्रोलर्स के निशाने पर हैं, वहीं उनके फैंस का कहना है कि उन्हें एक मौका मिलना चाहिए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।