आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर लंबे समय से बज था और इसकी रिलीज डेट भी कई बार आगे बढ़ चुकी थी। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। ऐसे में इसका फैंस को काफी इंतजार है। फाइनली यशराज के बैनर तले बनी इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में आलिया और बॉबी की धमाकेदार एक्टिंग और खतनाक मिशन को अंजाम देती बाप-बेटी की यह जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। हालांकि, फैंस यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर शरवरी टीजर से गायब क्यों हैं, आखिर टीजर में उनकी झलक देखने को क्यों नहीं मिली? चलिए आप भी इस टीजर पर नजर डाल लीजिए।

आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज

1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर में आलिया और बॉबी बाप-बेटी का किरदार निभा रहे हैं। टीजर की शुरुआत में बॉबी अपनी बेटी आलिया को उसके 18वें बर्थडे पर डिनर के लिए लेकर आते हैं और उनके बर्थडे गिफ्ट के तौर पर उन्हें उनका पहला मिशन देते हैं।

टीजर में धमाकेदार एक्शन है। इसे देखकर पता चलता है कि बॉबी ने ही अपनी बेटी आलिया को जासूसी मिशन के लिए तैयार किया होता है। अब  ये बाप-बेटी की जोड़ी बड़े परदे पर क्या धमाल मचाएगी, ये देखना होगा। मेकर्स की तरफ से टीजर शेयर करते हुए लिखा गया- Alpha | The First Kill

'अल्फा' का टीजर देखकर फैंस पूछ रहे हैं ये सवाल

इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, फैंस लगातार यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर शरवरी कहां हैं? फैंस कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि पूरे टीजर में एक सीन में भी शरवरी को क्यों नहीं दिखाया गया? कई फैंस को ऐसा भी लग रहा है कि शरवरी के कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करता एक दूसरा टीजर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

शाहरुख खान ने भी की टीजर की तारीफ

शाहरुख खान ने इस टीजर को इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट करते हुए मेकर्स और स्टारकास्ट की तारीफ की है और उन्हें फिल्म के लिए बधाई दी है। बता दें कि यह फिल्म यशराज के बैनर तले बनी हैं। इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। 

 

 

यह भी पढ़ें- Peddi Movie Controversy: जान्‍हवी कपूर के विवादित सीन्स में होगा बदलाव, वायरल चैट में कही गई वल्गर शॉट्स की बात, जानें क्या है पूरा मामला?

 

यह भी पढ़ें- 'स्त्री 2' के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म की रिलीज डेट हुई लॉक


यशराज की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।