नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही है। इसके अलावा इस फिल्म में यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे कई दिग्गज कलाकार भी है। फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। जिस तरह से लोग एडवांस बुकिंग कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है, जैसे बॉक्स ऑफिस के पुराने सारे रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।
सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही रामायण की एडवांस बुकिंग ने धमाल मचा दिया है। टिकटिंग खिड़कियों पर भीड़ उमड़ पड़ी है और लगातार हाउसफुल शो की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रणबीर कपूर की इस मेगा-बजट फिल्म की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों और रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बारे में।
रामायण की एडवांस बुकिंग
सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही रामायण फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तहलका मचा दिया है। शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए भारत में करोड़ों रुपये का बिजनेस कर लिया है। जी हां यह फिल्म मेकर्स के लिए गजब की शुरुआत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश भर के सिनेमाघरों में शुरूआती 3 दिन के लिए अभी से करीब 2 लाख के टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं। यही नहीं ब्लॉक की गई सीटों को भी गीना जाएं, तो यह आंकड़ा कई गुना तेजी से ऊपर बढ़ रहा है।
सबसे ज्यादा कहां बिक रहे टिकट?
रामायण को लेकर फैंस इतने ज्यादा उत्सुक हैं, कि उनकी दीवानगी अब साफ नजर आ रही हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कोने-कोने से शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म टिकट बिक्री के मामले में फिलहाल सबसे आगे दिल्ली-एनसीआर है। यहां सबसे ज्यादा संख्या में महंगे टिकट बिक चुके हैं।
दिल्ली एनसीआर के अलावा महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में भी एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। हालत ये है, कि कई जगह हाउसफुल के बोर्ड लगने लगे हैं।लैंग्वेज के हिसाब से देखा जाएं, तो हिंदी भाषा के शोज के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है। लगभग 77% से अधिक हिस्सेदारी मल्टीप्लेक्स चेन जैसे PVR, INOX और Cinepolis में देखि जा रही है। वहीं स्टैंडर्ड 3D फॉर्मेट दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है।
बॉक्स ऑफिस पर क्यों बन रहे हैं रिकॉर्ड तोड़ हाउसफुल शो?
अगर आपके मन में भी यह सवाल है, कि आखिर इस फिल्म के शोज इतनी तेजी से हाउसफुल क्यों हो रहे हैं? तो आइए जानते हैं वजह।
- भारतीयों को भगवान राम से गहरी आस्था है, और इतने बड़े पैमाने पर VFX और भव्यता के साथ इसे पहली बार दिखाया जा रहा है।
- देश में रणबीर कपूर के कई फैंस हैं, जिन्हें उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है।
- निर्देशक नितेश तिवारी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की वजह से भी दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्सुक हैं।
- फिल्म के मेकर्स ने इसे छुट्टियों और त्योहारों के बिच रिलीज किया है। इस वजह से भी लोग एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' OTT पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? थियेटर रिलीज से पहले ही सामने आया बड़ा अपडेट
निष्कर्ष: फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही, इसने तहलका मचा दिया है। बॉक्स ऑफिस के गलियारों में अभी से ही तूफान देखने को मिला है। एडवांस बुकिंग के दौरान जिस तरह से लाखों टिकट बिक चुके हैं और सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लगने लगे हैं, उससे पता चल रहा है, कि यह फिल्म पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit: instagram
-1792922108212_m.webp)