क्या आपने कभी सोचा है कि जिन इमोशंस को आप बोल नहीं पाते, वो कहां इकट्टे होते हैं?
जब लंबे समय तक आप तनाव में रहते हैं, सो नहीं पाते हैं, तो शरीर में क्या होता है?
स्ट्रेस सिर्फ हमारे दिमाग में ही नहीं, बल्कि शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। अंदर दबा हुआ गुस्सा, डर, चिंता और घबराहट कैसे शरीर पर असर डाल सकती है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Vighnesh Y, Sr. Consultant General Physician, Yashoda Hospitals, Secunderabad जानकारी दे रहे हैं।

शरीर में हो सकता है दर्द

लगातार तनाव में रहने के कारण शरीर में दर्द भी हो सकता है। आमतौर पर मन में दबी हुई भावनाएं, बोझ और तनाव, गर्दन में दर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ओवरथिंकिंग कब बन जाती है एंग्जायटी? एक्सपर्ट से समझें

रिप्रोडक्टिव हेल्थ हो सकती है प्रभावित


लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने की वजह से हार्मोन्स इंबैलेंस होने लगते हैं और इसके कारण महिलाओं के पीरियड्स, ओव्युलेशन और रिप्रोडक्टिव हेल्थ प्रभावित होती है। इसकी वजह से महिलाएं पीसीओडी का शिकार हो सकती हैं।

भूख पर होता है असर

तनाव के चलते भूख पर भी असर होता है। कई लोगों की भूख बढ़ जाती है, तो कई लोगों की कम होने लगती है। इसके चलते एसिडिटी, जलन, गैस और कब्ज भी हो सकता है। तनाव से मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है।

इंफेक्शन का बढ़ सकता है खतरा


ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि तनाव की वजह से इंफेक्शन हमें जल्दी घेर लेते हैं और घाव भरने में भी देर होती है। बार-बार मौसमी इंफेक्शंस का शिकार होना भी क्रॉनिक स्ट्रेस का संकेत हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- 'कुछ नहीं हुआ, मैं ठीक हूं...', महिलाएं अपनी तकलीफ छिपाती क्यों हैं? जानिए साइकोलॉजी

 

हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, हेल्दी खान-पान और मेंटल हेल्थ के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck