भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार स्क्रीन के सामने रहने से आज हर इंसान स्ट्रेस महसूस कर रहा है। ऐसे में बारिश की बूंदों की धीमी आवाज और सोंधी खुशबू मन को एक अजीब सी राहत देती है। मॉडर्न साइंस में मानते हैं कि प्रकृति की आवाजें हमारे दिमाग पर सीधा और गहरा असर डालती हैं। आइए जानते हैं कि बारिश का मौसम और इसकी बूंदों की सरसराहट किस तरह हमारे तनाव को कम करके दिमागी सुकून पहुंचाती है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

1. तनाव से राहत और मन को शांति

बारिश की बूंदों की आवाज हमारे दिमाग के लिए एक प्राकृतिक संगीत की तरह काम करती है। ऐसे में इससे कई फायदे हमें हो सकते हैं-

  • पिंक नॉइज का प्रभाव: टिप-टिप गिरती बूंदों की आवाज को विज्ञान में पिंक नॉइज कहा जाता है, जो दिमाग के अशांत विचारों को शांत करती है।
  • नर्वस सिस्टम को आराम: बारिश की धीमी आवाज हमारे नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करती है, जिससे एंग्जाइटी और बेचैनी कम होती है।

2. गहरी नींद लाने में मददगार

अगर आपको रात में देर तक नींद न आने या इंसोमनिया की समस्या है, तो बारिश का मौसम आपके लिए सबसे बेहतर है।

  • मेलाटोनिन हार्मोन का बढ़ना: बारिश के दौरान रोशनी कम होती है, जिससे शरीर में नींद लाने वाला मेलाटोनिन हार्मोन तेजी से बनता है।
  • सुरक्षा का अहसास: हमारा दिमाग बारिश की थपकी को एक सुरक्षित वातावरण के रूप में लेता है, जिससे गहरी नींद आती है।

यह भी पढ़ें- जब घर भी Safe नहीं लगता... महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर क्या पड़ता है असर?

3. एकाग्रता और फोकस में बढ़ोतरी

बारिश न सिर्फ मन को शांत करती है, बल्कि हमारे काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाती है। ऐसे में इसके दो और भी फायदे हैं-

  • भटकन में कमी: धूप वाले दिनों की तुलना में बारिश के दौरान दिमाग इधर-उधर कम भटकता है और लोग अपना काम तेजी से पूरा करते हैं।
  • बेहतर प्रोडक्टिविटी: बैकग्राउंड में बारिश की हल्की आवाज ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है, जिससे काम की गुणवत्ता बढ़ती है।

4. क्रिएटिविटी और नई सोच को बढ़ावा

मौसम में एकदम से बदलाव आ जाना और बारिश की रिमझिम बूंदें हमारे सोचने के नए नजरिए खोलती हैं। साथ ही ये नए विचार लेकर आती हैं- 

  • डीप थिंकिंग- बारिश का शांत माहौल व्यक्ति को गहराई से सोचने और नए विचारों को लाने का मौका देता है।
  • मूड होता है अच्छा- सोंधी मिट्टी की महक मूड को तुरंत फ्रेश कर देती है, जिससे नई क्रिएटीविटी जागती है।

5. शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार

बारिश का ठंडा और नमी वाला मौसम न केवल मन, बल्कि शरीर के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव डालता है। 

  • कैलोरी बर्न होना: ठंडे मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखने के लिए मेटाबॉलिज्म थोड़ा तेज हो जाता है।
  • ऊर्जा का स्तर बढ़ना: सुहावना मौसम थकान दूर करके शरीर में नई ऊर्जा भर देता है।

बारिश की बूंदें केवल प्रकृति का एक रूप नहीं हैं, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक थेरेपी की तरह काम करती हैं। जब भी आप तनाव महसूस करें, तो कुछ देर खिड़की के पास बैठकर बारिश की इस सुरीली धुन का आनंद जरूर लें।

यह भी पढ़ें- महिलाओं के पर्स में आखिर इतना सामान क्यों होता है? इसके पीछे छिपे हैं ये दिलचस्प कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific