सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई मंत्रों का जाप करते हैं। इन्हीं में से एक महामृत्युंजय मंत्र भी है। कहा जाता है कि इस व्रत का सच्चे मन से जाप करने से भोलेनाथ की कृपा होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पॉजिटिव असर डालता है। आजकल तनाव, चिंता और लगातार भागदौड़ के बीच लोगों की मेंटल हेल्थ बिगड़ती जा रही है। ऐसे में महामृत्युजंय मंत्र का जाप आपको मानसिक शांति दे सकता है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इस मंत्र का रोजाना जाप करने से मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है? यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का रोजाना जाप करने से मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है?

महामृत्युंजय मंत्र की धार्मिक महिमा तो हम सभी को पता है, लेकिन यह दिमाग को शांत करने और तनाव को दूर करने में भी मदद कर सकता है। इसका रोजाना जाप करने से मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक असर होता है।

1. तनाव और बेचैनी कम करने में मिल सकती है मदद

डॉक्टर दीक्षा का कहना है कि इस मंत्र का जाप करने से दिमाग शांत होता है। जो लोग तनाव में हैं, एंग्जायटी से परेशान हैं या जिन्हें पैनिक अटैक आते हैं, उन्हें इसका जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से निकलने वाले कंपन और सांसों की गति कंट्रोल होने से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है। इससे नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

2. फोकस बढ़ाने में मदद

इस मंत्र का रोजाना शांत मन से जाप करने से आपका ध्यान नहीं भटकता है और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आपके मन में अक्सर बुरे ख्याल आते हैं या मन किसी काम में नहीं टिकता है, तो इसका जाप करना चाहिए। इससे मेमोरी बूस्ट होती है।

3. नेगेटिव विचारों से मिलता है छुटकारा

अगर आप इस मंत्र का रोजाना जाप करेंगी, तो मन में बुरे ख्याल नहीं आते हैं। यह मंत्र डर और नकारात्मक विचारों को दूर रखने में मदद कर सकता है, जिससे मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

4. इमोशनल बैलेंस मिलता है

मानसिक तनाव के दौरान व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा, बेचैन या भावुक महसूस कर सकता है। ऐसे में इस मंत्र का जाप करने से इमोशंस को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप?

  • सुबह या शाम किसी शांत जगह पर बैठ जाएं।
  • सांस को सामान्य रखें और महामृत्युंजय मंत्रा का जाप करना शुरू करें।

यह भी पढ़ें- ओवरथिंकिंग कब बन जाती है एंग्जायटी? एक्सपर्ट से समझें

मानसिक बीमारी का इलाज नहीं माना जा सकता

बेशक यह मंत्र मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है और इसका जाप करना फायदेमंद रहता है, लेकिन महामृत्युंजय मंत्र को किसी मानसिक बीमारी का इलाज नहीं माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या सुबह उठते ही फोन न देखने से बेहतर होता है मूड? जानें 'नो-फोन मॉर्निंग' ट्रेंड के फायदे

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, हेल्दी खान-पान और मेंटल हेल्थ के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck, Gemini