आमतौर पर सभी महिलाओं में एक आदत होती है कि उन्हें बन-संवरकर रहना काफी पसंद होता है। खासकर घर से बाहर निकलते वक्त वो अपने लुक का खास ख्याल रखती हैं। कौन सी ड्रेस पहननी है, उसके साथ किन एक्सेसरीज को स्टाइल करना है और कैसे अपने लुक को खास बनाना है, ये सब महिलाएं बखूबी सोच लेती हैं। जब बात एक्सेसरीज की आती है, तो नेकलेस और ब्रेसलेट लगभग सभी महिलाओं के कलेक्शन में आपको मिल जाएंगे। बेशक फेस और ड्रेस के हिसाब से ज्वेलरी स्टाइल करके हम सुंदर दिख सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सही ज्वेलरी महिलाओं के मूड को बूस्ट करने में भी मदद कर सकती है। चलिए इसे विस्तार से समझते हैं। इस बारे में मेहर जेटली, NOYRA की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर जानकारी दे रही हैं।
महिलाओं के मूड को कैसे बेहतर बनाती है सही ज्वेलरी?
- सही ज्वेलरी आपके मूड को बेहतर बना सकती है। हालांकि, भले ही हम इन्हें आमतौर पर सबसे आखिर में पहनते हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह हमारे खुद के बारे में नजरिए को बेहतर बनाने और इरादे तय करने का एक जबरदस्त जरिया हैं।
- असल में, 'एनक्लोथ्ड कॉग्निशन' (enclothed cognition) नाम की इस मनोवैज्ञानिक घटना पर हुई रिसर्च से पता चलता है कि हम जो भी चीजें पहनते हैं, वे हमारी सोच को सीधे तौर पर बदल सकती हैं। अलग-अलग तरह की ज्वेलरी मूड पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। अच्छी ज्वेलरी पहनने से आप खुद को ज्यादा सक्षम महसूस कर पाती हैं।
- अगर आप एक नेकलेस पहन रही हैं, जिसमें एक स्टेटमेंट पेंडेंट है, तो ये कहीं न कहीं आपके अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और आप दुनिया के सामने बेहतर तरीके से अपनी मजबूती दिखा पाती हैं। अगर इसे शॉर्ट में समझें तो यह दुनिया को बताता है कि 'मैं यहां हूं और मैं ताकतवर हूं।'
यह भी पढ़ें- सिक्स्थ सेंस या गहरी समझ, महिलाएं किसी अनजान व्यक्ति के इरादों को इतनी जल्दी कैसे भांप लेती हैं?
- अगर आप सीहॉर्स (समुद्री घोड़े) की शेप जैसा नेकलेस पहन रही हैं, तो ये आपको मुश्किलों का सामना करने और नई शुरुआत की क्षमता का साहस दे सकता है।
- सुंदर और चमकदार गहने पहनने से ब्रेन में डोपामाइन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। इससे खुशी और संतुष्टि का एहसास होता है।
- आप किस धातु की ज्वेलरी पहन रही हैं, उसका भी आपके मन पर असर होता है। आमतौर पर माना जाता है कि चांदी के नेकलेस, अंगूठी और ब्रेसलेट मन को शांत करते हैं।
यह भी पढ़ें- तनाव का 'तन और मन' पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, मेंटल हेल्थ और डाइट के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
