सुबह 6 बजे उठना ही काफी नहीं होता। अच्छी सेहत के लिए आपको ऐसी मॉर्निंग रूटीन अपनानी चाहिए, जो शरीर और मन दोनों को फ्रेश रखे। कुछ लोग सुबह उठ तो जाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें फ्रेश फील नहीं होता। अगर उठने के बाद का पहला घंटा सही आदतों के साथ बिताएंगी, तो शरीर और दिमाग दोनों पूरे दिन अच्छे से काम करेंगे। सिर्फ जल्दी उठने वाले लोगों की भीड़ में शामिल होने के बजाय फिट और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। इसके बारे में हमने सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट और RISAA IVF की को-फाउंडर डॉ. रीता बख्शी से बात की। डॉक्टर से जानें किन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं

अच्छी आदतें आपकी सेहत के लिए ही फायदेमंद होती हैं। सुबह उठते ही आप पहले 1 गिलास पानी पीएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि पूरी रात आपने पानी नहीं पिया है। भले ही आपको प्यास नहीं लग रही है, फिर भी आपको सुबह उठते ही पानी पिना चाहिए। इससे शरीर भी हाइड्रेट रहता है और पाचन भी सही होता है।

10 मिनट घर के बाहर या बालकनी में बिताएं

अगर घर के आस-पास पार्क नहीं है या आपके पास इतना समय नहीं है कि आप कहीं जा सके, तो आप घर की बालकनी में ही 10 मिनट खड़े हो जाएं। छत या खुले स्थान पर सुबह का समय बिताना अच्छा होता है। सुबह की ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी पूरे दिन शरीर को फ्रेश रखने में मदद करती है।

हल्की स्ट्रेचिंग करें

अगर रोज योगा या एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है, तो आप बालकनी में खड़े होकर हल्की स्ट्रेचिंग कर सकती हैं। इससे गर्दन, कंधे, पीठ और पैरों की रातभर की जकड़न कम होती है। इसके साथ ही मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। यह हर दिन किया जा सकता है, क्योंकि इसे करना मुश्किल नहीं है, लेकिन रोज आप योग या प्राणायाम करेंगी, तो यह ज्यादा सेहत के लिए अच्छा होगा।

कुछ मिनट Meditation करें

बेड से उठने के बाद अगर सीधा काम करने का मन नहीं होता, तो आप 5-10 मिनट शांत बैठकर ध्यान कर सकती हैं। इससे आपके अंदर किसी चीज पर फोकस करने की क्षमता बढ़ती है, जिससे आप कोई भी काम अच्छे से कर पाते हैं। आप सुबह उठकर टीवी या मोबाइल देखने से बचें। सुबह की शुरुआत शांत तरीके से होगी, तो आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।

अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन एक्टिव और पॉजिटिव रहे, तो आपको अपनी हर दिन की मॉर्निंग रूटीन पर भी ध्यान देना चाहिए। सुबह केवल 1 घंटा आप अपने पर ध्यान देंगी, तो आपके बचे हुए 23 घंटे अच्छे से बीतेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-magnific