रोज ऑफिस में 8-9 घंटे बैठना आसान नहीं होता है। इसकी वजह से लोगों के कंधे जाम, कमर में दर्द और गर्दन में अकड़न जैसी समस्या होने लगी हैं। जिम जाने से ये समस्या कम हो सकती है, लेकिन हर किसी के पास इसका टाइम नहीं होता है। ऐसे में एक पुरानी चाइनीज एक्सरसाइज 'ताई ची' काफी चर्चे में है। यह आपके लिए बेस्ट बॉडी रीसेट बन सकती है। आइए जानते हैं कि यह क्या है? इस एक्सरसाइज को आप कैसे कर सकती हैं।
क्या है ताई ची एक्सरसाइज?
Everyday Health के अनुसार, ताई ची एक चाइनीज एक्सरसाइज है। इसे अक्सर 'मेडिटेशन इन मोशन' कहा जाता है। इस एक्सरसाइज की खास बात ये है, कि इसमें न दौड़ना है, न वजन उठाना होता है। सिर्फ धीमी मूवमेंट्स से शरीर का हर जॉइंट खुल जाता है। आज के समय में इसे हर कोई कर रहा है। इसलिए जिन लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं है, वो यह एक्सरसाइज आसानी से कर सकती हैं।
यह एक्सरसाइज सांसों पर फोकस करती है। जब आप धीरे-धीरे हाथों को ऊपर-नीचे करते हुए गहरी सांस लेते हैं, तो थकान पैदा करने वाला स्ट्रेस हॉर्मोन कम होता है। यही वजह है कि 10 मिनट की ताई ची के बाद आप थका हुआ नहीं, बल्कि हल्का और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
कैसे करें ताई ची एक्सरसाइज?
ताई ची एक्सरसाइज को करना काफी आसान है। अगर आपको घर में टाइम नहीं मिल पाता है, तो आप अपने ऑफिस की चेयर पर बैठकर भी कर सकती हैं।
डीप ब्रीदिंग और आर्म रेज
कुर्सी पर सीधे बैठें, दोनों हाथ धीरे-धीरे ऊपर उठाते हुए सांस लें, फिर नीचे लाते हुए सांस छोड़ें। इसे 1 मिनट तक करें।
क्लाउड हैंड्स
कमर को हल्का दाएं-बाएं घुमाते हुए हाथों को हवा में बादलों जैसे घुमाएं। इससे कमर की अकड़न तुरंत खुलेगी।
image credit-gemini
फॉरवर्ड पुश
दोनों हाथों को छाती के सामने से धीरे-धीरे आगे पुश करें, पीठ सीधी रखें। यह कंधे और अपर बैक के लिए बेस्ट है।
स्टैंडिंग स्टिलनेस
आखिर में 1 मिनट आंखें बंद कर सिर्फ सांस पर ध्यान दें। इसको बहुत ध्यान और फोकस के साथ करें।
ताई ची के फायदे क्या हैं?
ताई ची करने से शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों की हल्की-फुल्की कसरत होती है और इससे आपके शरीर का लचीलापन बेहतर हो सकता है।
1. ताई ची करने से तनाव कम होता है
ताई ची में धीमी मूवमेंट और गहरी सांस लेने से नर्वस सिस्टम शांत होता है। इससे स्ट्रेस हॉर्मोन कम होता है और मन हल्का और रिलैक्स महसूस करता है।
2. मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है
इसमें बिना वजन उठाए शरीर के अपने वजन से ही मसल्स पर काम होता है। रोज 10 मिनट करने से पैरों, कमर और कंधों की मसल्स मजबूत होती हैं।
3. ताई ची से संतुलन बेहतर होता है
ताई ची में एक पैर पर वजन शिफ्ट करने की प्रैक्टिस होती है। इससे बॉडी का बैलेंस और कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है और गिरने का डर कम होता है।
4. शरीर की मुद्रा (पोस्चर) में सुधार होता है
लगातार झुककर बैठने से रीढ़ टेढ़ी हो जाती है। ताई ची रीढ़ को सीधा रखती है, जिससे पोस्चर सुधरता है और कमर-कंधे का दर्द घटता है।
image credit-gemini
क्यों है ऑफिस वर्कर्स के लिए वरदान?
ताई ची की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे करने से पसीना नहीं आता है, इसलिए आप आसानी से इसे ऑफिस में कर सकती हैं। इसकी स्लो मूवमेंट्स से मसल्स पर जोर नहीं पड़ता, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। साथ ही इससे पोश्चर सुधरता है और कंधे-गर्दन का दर्द कम होता है।
रोज सुबह या शाम 10-15 मिनट इस रूटीन को करें। इसके लिए न मैट चाहिए, न जूते। फ्लैट जगह पर इसे कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-gemini
