इस महंगाई के दौर में हर किसी के लिए केवल सैलरी के पैसों से खर्च संभालना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में नौकरी करने वाले कई लोग अपनी इनकम बढ़ाने के लिए पार्ट टाइम जॉब करने का सोचते हैं। वहीं दूसरी तरफ पढ़ाई करने वाले बच्चे भी अपनी पढ़ाई के साथ कुछ घंटे काम करके खर्चे निकालने की सोचते हैं। कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं जो घर के खर्च में माता-पिता की थोड़ी मदद करना चाहते हैं। हालांकि पढ़ाई या फुल टाइम नौकरी के साथ पार्ट टाइम जॉब करनी है, तो समय का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर काम आपके समय के हिसाब से मिल जाए, तो इससे अच्छी बात क्या होगी। इसके साथ ही यह पार्ट टाइम जॉब आपको घर में बैठकर ही करना होगा, ताकि घर से बाहर जाने की जरूरत ही न पड़े। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फोन से किए जा सकते, पार्ट टाइम जॉब के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
1-ऑनलाइन ट्यूशन या पढ़ाने का काम
अगर किसी टॉपिक पर आपकी अच्छी पकड़ है, तो फोन के जरिए आप क्लास भी ले सकती हैं। ऐसे बहुत लोग हैं, जो ऑफिस से आने के बाद फिर से ऑनलाइन क्लास देते हैं। आप छोटे बच्चों को स्कूल के सबजेक्ट पढ़ा सकती हैं। इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपनी जेब से एक भी रुपये खर्च नहीं करने होते,आप घर बैठे ही क्लास ले पाती हैं।
- क्लास 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना आसान होता है।
- आप 1 घंटे की रोज क्लास ले सकते हैं।
- इसके लिए आप अपने आस-पास के बच्चों से ही जान-पहचान बढ़ाकर क्लास देना शुरू कर सकते हैं।
2- ऑनलाइन कस्टमर सपोर्ट या चैट सपोर्ट
अगर आप बात करने में अच्छी हैं और किसी से भी बात करने में हिचकिचाते नहीं है, तो ये पार्ट टाइम जॉब भी आपके लिए अच्छी हो सकती है। इसमें सारा काम फोन से ही होता है, इसलिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं होती। इसमें आपको कस्टमर से बेसिक बातें ही शेयर करनी होती है, इसलिए यह करना भी आसान होगा।
यह भी पढ़ें- वकील बनने की अधिकतम उम्र क्या होती है? जानें लॉ एडमिशन से जुड़े नियम
- इसके लिए हिंदी और अंग्रेजी में पकड़ अच्छी होनी चाहिए।
- कई ऑनलाइन कस्टमर सपोर्ट की जॉब में टाइमिंग फिक्स होती है।
- ध्यान रखें कि कस्टमर से बात करने पर आपको हमेशा धैर्य रखना होगा।
3- कंटेंट राइटिंग से करें पार्ट टाइम कमाई
अगर आपको हिंदी या इंग्लिश अच्छे से पढ़नी और लिखनी आती है, तो आपके लिए राइंटिंग भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आजकल वर्ड के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं। वहीं कई लोग आर्टिकल के हिसाब से पैसे देते हैं। 1 आर्टिकल के 500 रुपये से 1000 रुपये तक मिल सकती हैं।
- आप चाहें, तो अपनी खुद की वेबसाइट बनाकर भी कंटेंट का काम कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसमें आफको पैसा लगाना पड़ेगा।
- मोबाइल में Google Docs जैसे टूल्स पर आप लिख सकती हैं।
इससे आप समझ गए होंगे कि अगर आपके पास समय है, तो आप घर बैठे केवल फोन से भी कई तरह का काम करके पैसे कमा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि नौकरी के लिए आ रहे फ्रॉड कॉलर्स की बातों में न फंसे, वह आपसे एडवांस पेमेंट की डिमांड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- चाय का स्वाद बदलेगा किस्मत, जानें कैसे बनें Tea Taster और क्या है सैलरी पैकेज?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
