ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स स्क्रॉल करते हुए कब महिलाएं आर्डर प्लेस कर देती हैं, उन्हें खुद इसका अंदाजा नहीं होता है। शॉपिंग की एक्साइटमेंट ही कुछ ऐसी होती है। अगर आप भी आएं दिन कुछ न कुछ आर्डर करती रहती हैं, लेकिन बाद में आपका बजट बिगड़ जाता है, तो अब आप इस आदत को सुधार सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको नीड वर्सेस वांट फॉर्मूले के बारे में बताएंगे, जो आपकी ये प्रॉब्लम सॉल्व करने में बहुत मदद करेगा।
क्या है नीड वर्सेस वांट फॉर्मूला
Need vs Want फॉर्मूला एक ऐसा आसान तरीका है, जिसकी मदद से आप जरूरतों और इच्छाओं का पता कर सकती हैं। यह फॉर्मूला बताता है, कि उन्हीं चीजों की खरीदी करना चाहिए, जिनकी आपको खास जरूरत है। कई बार महिलाओं को जरूरत नहीं होती है, लेकिन उनकी खरीदने की इच्छा हो जाती है। यह आदत उनके जेब खर्च पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में यह फॉर्मूला फिजूलखर्ची को कम करता है और समझदारी से डिसीजन लेने में भी मदद करता है।
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान खुद से पूछें ये दो सवाल
जब भी आप कोई चीज ऑनलाइन सेल से खरीदें, तो अपने आप से दो सवाल जरूर करें। पहला : क्या मुझे इस चीज की अभी सच में जरूरत है? अगर आपको जरूरत है, तो ही आप इस चीज को खरीदें। इसके अलावा दूसरा सवाल: क्या इस चीज को लेने की मेरी इच्छा है? या फिर यह ऑफर में है, तो अभी खरीद लेती हूं। अगर यह सोचकर आप ऑर्डर कर रही हैं, तो ऐसा करने से बचें। इच्छाओं को मारकर आप इन्हें तभी खरीदें जब सच में आपको इसकी जरूरत हो।
यह भी पढ़ें- हर महीने Online Shopping से होता है नुकसान? ये 3 आदतें बदल दें
बजट कम हो तो अगली सेल का करें इंतजार
यह फॉर्मूला आपको बताता है कि, जरूरी चीजों को आप सेल के दौरान खरीद सकती हैं, लेकिन इसे सिर्फ अपनी इच्छा के लिए खरीद रही हैं और आपका बजट भी कम है, तो ऐसी खरीदारी से बचे। यह डिसीजन आपके पुरे महीने का बजट बिगाड़ सकता है। आप अगली सेल आने तक का इंतजार कर सकती हैं। अगर फिर भी उस चीज को खरीदने की आपकी बहुत ज्यादा इच्छा है, तो कम से कम 15 से 20 घंटे का समय लें, उसके बाद दोबारा खुद से सवाल करें, कि क्या मुझे सच में यह चीज लेनी चाहिए? अगर लगता है कि ले लेनी चाहिए, तो आप इस चीज को खरीद सकती हैं।
ऑफर्स के जाल से मिलेगी मुक्ति
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अधिकतर महिलाएं ऑफर के जाल में फंस जाती हैं और इससे वे अपना ही नुकसान कर बैठती हैं। आप इस फॉर्मूले को आजमाकर ऑफर्स के जाल में फंसने से बच सकती हैं, साथ ही हर महीने ज्यादा बचत भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कहीं आपको तो नहीं है ऑनलाइन शॉपिंग की लत, जानिए क्या है यह दिमागी समस्या?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
