Income From Paddy Stubble: फसल कटाई के बाद जलाए जाने वाले कृषि अवशेष, यानी पराली को देश के अलग-अलग राज्यों की महिलाओं ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मेहनत से करोड़ों रुपये के कारोबार और आत्मनिर्भरता का जरिया बना दिया है।अक्सर बेकार समझी जाने वाली पराली अब महिलाओं के लिए रोजगार और कमाई का जरिया बन चुकी है। हरियाणा और राजस्‍थान की महिलाएं बेकार समझी जाने वाली पराली की मदद से शानदार प्रोडक्‍ट तैयार कर रहीं हैं।

इसका ताजा उदाहरण हरियाणा के राखीगढ़ी महोत्सव में देखने को मिला। जहां महिलाओं ने इसी पराली से लैंप, गुलदस्ते, कलमदान और सजावट से जुड़ी कई खूबसूरत चीजें तैयार कर सभी को सोचने को मजबूर कर दिया कि वाकई बेकार समझी जाने वाली चीज भी कमाल का काम कर सकती है। ये उदाहरण हरियाणा का ही नहीं बल्कि इससे सटे राजस्‍थान का भी है।

 Income From Paddy Stubble: महिलाओं को मिला रोजगार

'

Image Credit: Shutterstock

पराली से बने इन खास उत्पादों की बिक्री से महिलाओं को बेहतर आमदनी हो रही है। हरियाणा सरकार की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पहल से करीब 40 महिलाओं को रोजगार मिला है। इतना ही नहीं ग्रुप की प्रमुख वस्तुओं की बिक्री से हर महीने लगभग 30 हजार रुपये तक की कमाई हो रही है।

अक्‍सर धान की कटाई के बाद खेतों में बचने वाली पराली को आमतौर पर किसान बेकार समझकर जला देते हैं, लेकिन पर्यावरण संरक्षण के मकसद से अब इन्‍हें जलाने की बजाय इनसे एक से बढ़कर एक लाजवाब प्रोडक्‍ट तैयार किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार की ओर से एक खास मुहिम चलाकर महिलाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। यहां के राखीगढ़ी क्षेत्र में महिलाओं ने इसी पराली के इस्‍तेमाल से सजावटी उत्पाद बनाने का अनूठा रास्ता खोज निकाला है।

महिलाएं पराली की मदद से मोमबत्तियां, सुंदर कलमदान, गिलास, लैंप आदि वस्‍तुएं तैयार कर रही हैं। ये उत्‍पाद इतने बेजोड़ और कमाल के हैं कि आप इन्‍हें अपने घरों और कार्यालयों में इस्तेमाल कर सकते हैं। राजस्‍थान में भी महिलाएं सेल्‍फ हेल्‍प ग्रुप के माध्‍यम से पराली का इस्‍तेमाल डेकोरेशन प्रोडक्‍ट, प्‍लेट और गिलास आदि बनाने में कर रही हैं। यहां के महिला कल्‍याण विभाग की ओर से कैंप का आयोजन कर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।पराली से कैसे नई और आकर्षक चीजें बनाएं इसके लिए महिलाओं के लिए विशेष तौर पर कई जिलों में ट्रेनिंग सेशन भी लगाए गए हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।


Image Credit: magnific.com. Shutterstock