बच्चे के जन्म के बाद हर घर में खर्चे बढ़ जाते हैं। पहले जो खर्च केवल पति-पत्नी की जरूरतों के हिसाब से होता था, अब वह बच्चों पर भी जाएगा। ऐसे में हर महिला को इस बात का पता होना चाहिए कि समय के साथ जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे उसकी जरूरतें भी बढ़ती है। आप केवल आज का सोचकर खर्च कर रही हैं, तो आने वाले समय में बच्चों की जरूरत के हिसाब से पैसे कहां से लाएंगी। इसलिए बच्चों के फ्यूचर के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना बहुत जरूरी है। अगर आप आज से ही अपने बच्चों के लिए इन्वेस्टमेंट करेंगी, तो आने वाले समय में काफी पैसे सेव कर लेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन्वेस्टमेंट से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
सिर्फ सेविंग्स नहीं, सही जगह निवेश करना भी जरूरी
कई महिलाएं सेविंग तो करती हैं, लेकिन उन्हें निवेश कहां करना चाहिए, इसकी सही जानकारी नहीं होती। आपको ऐसी जगह निवेश करना चाहिए, जिसमें लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिले। आजकल ऐसे कई इन्वेस्टमेंट ऑप्शन आ गए हैं, जहां लंबे समय तक सेविंग करने के बाद आपको रिटर्न भी अच्छा मिलता है।
महंगाई को ध्यान में रखकर सेविंग करें
कई लोग आज के हिसाब से सेविंग करते हैं, लेकिन आपको समझना चाहिए कि आने वाले समय में महंगाई और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में हर महीने एक छोटा सा हिस्सा सेव करने से आपको ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए, खर्चे कम करके आपको आने वाले समय की महंगाई को ध्यान में रखकर ही पैसे बचाने चाहिए।
इसे भी पढे़ं- बजट से लेकर इंश्योरेंस तक, Newly Married Couples साथ मिलकर बनाएं ये प्लान
केवल एक स्कीम पर निर्भर न रहें
कुछ महिलाएं सेविंग का सारा पैसा किसी एक ही जगह पर रखती हैं, लेकिन ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पूरी बचत को एक ही जगह रखने की बजाय आप अलग-अलग स्कीम में डालें, इससे पैसा डूबने का जोखिम कम होता है, साथ ही रिटर्न भी अच्छा मिलता है।
हेल्थ इंश्योरेंस जरूर करवाएं
भले ही आप पैसे सेव कर रही हैं, लेकन आपको अपने बच्चे के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूर करवाना चाहिए। यह सबसे जरूरी चीज होती है, क्योंकि इससे जरूरत पड़ने पर आपको काफी मदद मिल जाती है। हेल्थ इंश्योरेंस भी फाइनेंशियल प्लानिंग का सबसे जरूरी पार्ट है, इससे अगर आपका बच्चा कभी बीमार हुआ, तो आपको अपनी सेविंग में से पैसे नहीं निकालने पड़ेंगे।
इसके अलावा अगर अभी आप बड़ा निवेश नहीं कर सकती हैं, तो छोटी राशि से शुरुआत करें। इससे आपको निवेश करने की भी आदत भी लगेगी और पैसे भी बचेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
