शादी-ब्याह में हर महिला अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती है। अगर आप भी किसी खास मौके पर परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो परेशान होने की बजाय अब आप एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) से कुछ आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जी हां, सूट हो या साड़ी, उनका हर लुक फैंस को हमेशा बहुत पसंद आता है। ऐसे में वेडिंग सीजन में आप उनके लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं शरवरी से इंस्पायर होकर शादी-ब्याह के लिए कौन से आउटफिट ऑप्शंस चुन सकती हैं।

वेडिंग सीजन के लिए शरव‌री वाघ के आउटफिट ऑप्शंस

अगर आप शादी या किसी फंक्शन में शरवरी जैसा स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो इन आउटफिट्स को रीक्रिएट कर सकती हैं -

1. शरवरी से इंस्पायर्ड खूबसूरत साड़ी

आप इस वेडिंग सीजन शरवरी से इंस्पायर होकर उनकी खूबसूरत साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी से मिलती-जुलती कॉपी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर या नजदीकी बाजार में आसानी से मिल जाएगी। ऐसी साड़ी को आप शादी वाले दिन, हल्दी, मेहंदी या किसी भी खास इवेंट में पहन सकती हैं।   

2. शरवरी का सूट, प्लाजो लुक

अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी की तरह दिखना चाहती हैं, तो उनके इस सूट लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के सूट को आप बाजार से खरीदकर इसके साथ प्लाजो या सलवार पहन सकती हैं। इसे भी आप शादी में होने वाले किसी भी इवेंट में पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल करें।  

3. अनारकली सूट इंस्पायर्ड लुक

आप चाहें तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए शरवरी की तरह अनारकली सूट को भी कैरी कर सकती हैं। अनारकली सूट हर फंक्शन में पहनने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस अनारकली सूट के साथ आप मिनिमल मेकअप और कुछ एक्सेसरीज पेयर कर अपने लुक को परफेक्ट बनाएं।  

4. शरवरी का लहंगा लुक

शरवरी का यह लहंगा लुक भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। ऐसे में आप इस तरह के लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। ऐसे लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप सेम लहंगा खरीदकर या बनवाकर पहन सकती हैं।  

शरवरी के लुक्स रीक्रिएट करते समय इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप भी शरवरी के कुछ लुक्स को रीक्रिएट कर रही हैं, तो इन आसान बातों का ध्यान जरूर रखें -

  • अगर साड़ी या सूट पर पहले से ही एम्ब्रॉयडरी या हैवी वर्क किया गया है, तो भारी गहनों की बजाय सिंपल एक्सेसरीज चुनें।
  • शरवरी की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप हेयर स्टाइल बनाकर गजरा लगा सकती हैं या मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।
  • पूरा दिन आरामदायक महसूस करने के लिए फ्लैट वेजेस या कोल्हापुरी चप्पल जैसे फुटवियर चुनें।  

निष्कर्ष: अगर आप भी इस वेडिंग सीजन परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस शरवरी की पारंपरिक सूट और साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर अलग दिख सकती हैं। ये सभी आउटफिट ऑप्शंस शादी-ब्याह के मौकों के लिए आपके लिए बेस्ट रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

image credit: instagram/sharvari