ऑफिस लुक को क्लासी और प्रोफेशनल बनाना है, तो आपको मिनिमल ज्वेलरी के साथ एलिगेंट और स्टाइलिश लुक तैयार करना चाहिए। आजकल कॉर्पोरेट फैशन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इसमें जितनी सिंपल आपकी स्टाइलिंग होगी, उतना ही आपका लुक प्रोफेशनल लगेगा। यहां बहुत भारी नेकलेस, बड़े झुमके या जरूरत से ज्यादा चमकदार ज्वेलरी पहनने की बजाय सिंपल और छोटे ज्वेलरी ऑप्शन चुनने चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑफिस लुक क्लासी बनाने के लिए 3 जरूरी ज्वेलरी स्टाइल बताएंगे। यह ज्वेलरी आपके लगभग हर प्रोफेशनल लुक के साथ मैच हो जाएगी।

शर्ट और ट्राउजर के साथ किस तरह के ईयररिंग्स पहनें?

किसी भी रंग के शर्ट और ट्राउजर के साथ स्टड ईयररिंग्स बेस्ट होते हैं। इसे क्लासिक ऑफिस कॉम्बिनेशन में से एक माना जाता है। आप चाहें, तो इस तरह के कपड़ों के स्टाइल के साथ छोटे डायमंड, पर्ल या मेटल स्टड ईयररिंग्स भी पहन सकती हैं।

किन बातों का ध्यान रखें?

  • इस तरह के ईयररिंग्स छोटे होते हैं, इसलिए बन या पोनी टेल हेयरस्टाइल के साथ ही ज्यादा अच्छे लगते हैं, क्योंकि इससे ईयररिंग्स पर साफ फोकस हो पाता है।
  • आप शर्ट और ट्राउजर के साथ बड़े हूप्स या लंबे झुमकों वाले ईयररिंग्स पहनने से बचें।
  • कुर्ती और स्ट्रेट पैंट के साथ छोटी हूप्स या पर्ल ईयररिंग्स पहने जा सकते हैं।

ब्लेजर और कुर्ती के साथ गले में क्या पहनें?

ब्लेजर या फॉर्मल कोट के साथ आप छोटी नग वाली सिल्वर चेन पहन सकती हैं। इस तरह की चेन कुर्ती स्टाइल के साथ भी अच्छी लगती है। कुर्ती और पैंट के साथ आप ऑफिस में गोल्ड या सिल्वर प्लेटेड चेन या पर्ल स्टाइल पेंडेंट भी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरानी सिल्क साड़ी से बनाएं ये 3 ट्रेंडी आउटफिट्स, बजट में मिलेगा डिजाइनर लुक

किन बातों का ध्यान रखें?

  • चेन पतली होती है, इसलिए शर्ट का पहला बटन खुला रखें, जिससे डिजाइन समझ आ सके।
  • गले में बहुत बड़े या मल्टी-लेयर नेकलेस न पहनें। कई महिलाएं पतली चेन वाली मल्टी-लेयर नेकलेस पहनती हैं, जो ऑफिस लुक के लिए बेस्ट नहीं माना जाता।

फॉर्मल साड़ी के साथ कैसी ज्वेलरी पहनें?

ऑफिस में साड़ी पहन रही हैं, तो पर्ल स्टड और पतली पर्ल चेन पहन सकती हैं। इसके अलावा इसके अलावा छोटे डायमंड या पतली गोल्ड चेन और हाथों में घड़ी पहनने से लुक और भी प्रोफेशनल बन जाता है।

इसे भी पढ़ें- Sawan 2026 में अपने ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 शेड्स, द‍िखेंगी स्‍टाइल‍िश

किन बातों का ध्यान रखें?

  • ऐसी साड़ी का चुनाव करें, जिसमें ज्यादा वर्क न हो। कॉटन, सिल्क या लिनेन साड़ी के साथ मिनिमल पर्ल ज्वेलरी पहनना फॉर्मल लुक देता है।
  • इसके साथ ऑफिस में हैवी चोकर या बड़े झुमके पहनने बचें।
  • भारी चूड़ियों की जगह केवल एक पतली सी कंगन या घड़ी पहनें।

इसके अलावा उंगलियों में आप एक या दो मिनिमल रिंग्स पहन सकती हैं। प्लेन मेटल बैंड, वी-शेप रिंग या सिंगल नग वाली रिंग पहन सकती हैं। यह सभी ज्वेलरी डिजाइंस आपके हर दिन के फॉर्मल लुक के साथ मैच हो जाएंगे। इसलिए हर दिन आपको ज्वेलरी पहनने के लिए ज्यादा सोचनी नहीं पड़ेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific, Reeta Jewels/Flipkart