सुबह का समय ज्यादातर महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा बिजी वाला होता है। सुबह उठकर घर के काम करना और फिर ऑफिस के लिए तैयार होकर निकलने में इतना समय लग जाता है कि कुछ महिलाएं हर दिन लेट होती हैं। अधिकतर महिलाओं को तैयार होने में काफी समय लगता है, क्योंकि वह कपड़ों का चयन ही नहीं कर पाती। किस कपड़े के साथ कौन सा हेयरस्टाइल सही लगेगा और कौन-सी ज्वेलरी या फुटवियर पहनें, इन सब चीजों को सोचने में ही लेट हो जाती हैं। अगर आप भी ऑफिस में स्टाइलिश लुक चाहती हैं, लेकिन समय कम होने की वजह से लेट हो रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कम समय में जल्दी तैयार होने के लिए कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स बताएंगे।
लूज जींस के साथ कॉटन कुर्ता पहनें
10 मिटन में तैयार होने के लिए इससे अच्छा स्टाइल और क्या होगा। इसके साथ आपको कोई ज्वेलरी या अलग हेयरस्टाइल बनाने की भी जरूरत नहीं होगी। आप बाल खुले भी रख सकती हैं और हाथों में केवल घड़ी पहनें। छोटे स्टड ईयररिंग्स के साथ आप हाथों में चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इस लुक को आप आसानी से 10 मिनट में तैयार कर लेंगी। लूज जींस के साथ कॉटन कुर्ता का स्टाइल चुनने में आपको समय भी नहीं लगता, क्योंकि आप किसी भी रंग की कुर्ती को जींस के साथ पहन सकती हैं।
को-ऑर्ड सेट पहनें
ऑफिस लेट नहीं होना चाहती हैं, तो आप को-ऑर्ड सेट भी पहन सकती हैं। इसे पहनने में आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला, साथ ही आपको इसके साथ ज्यादा मेकअप की भी जरूरत नहीं। इस तरह के कपड़ों में टॉप और बॉटम पहले से एक-दूसरे के अनुसार पहले ही डिजाइन होते हैं, इसलिए इसमें आपको ऊपर या नीचे का मैच करने के लिए ऑप्शन नहीं ढूंढना पड़ता।
इसे भी पढ़ें- टेप से लेकर कॉटन तक, बिगिनर्स के लिए बेहद काम के हैं ये 5 मेकअप हैक्स
रेडी-टू-वियर सूट
सूट का ऑप्शन भी कम समय में तैयार होने के लिए बेस्ट है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें कुर्ता और पजामा पहले से ही मैच किया होता है, साथ ही दुपट्टा भी मैचिंग होता। ऐसे में आपको सुबह उठकर मैचिंग कपड़े चुनने में ज्यादा समय नहीं लगाना पड़ता। छोटे ईयररिंग्स और फ्लैट्स के साथ यह लुक आराम से 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Best Scarf Market: धूप और टैनिंग से बचने के लिए खरीदने हैं ट्रेंडी स्कार्फ? ये है सबसे बेस्ट और सस्ता बाजार
फ्रॉक या शॉर्ट ड्रेस
इस तरह के कपड़ों की खास बात यह होती है कि इसमें आपको पैरों में पहनने के लिए मैंचिग ऑप्शन नहीं ढूंढने पड़ते। वन पीस के साथ हाथों में एक घड़ी पहनें और आपका लुक तैयार हो जाएगा। इससे आपका ऑफिस का लुक स्टाइलिश भी होगा और सुबह-सुबह आपको ज्यादा सोचने की भी जरूरत नहीं होगी। इसे भी आप 10 मिनट में तैयार कर सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
