रक्षाबंधन के मौके पर सभी लड़कियां और महिलाएं सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके लिए वो डिजाइनर कपड़े खरीदती हैं। ज्वेलरी और हेयरस्टाइल का पूरा ध्यान रखती हैं। हाथों में भी मेहंदी लगाती हैं। इसके अलावा मेकअप भी ऐसा रखती हैं तो न तो बहुत ज्यादा हैवी लगे और पूरा लुक भी रॉयल लगे। ऐसे में आप स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। ब्राउन शेड्स से आंखें और भी खूबसूरत नजर आने लगती हैं।

स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप करने का तरीका क्या है?

इस तरह का मेकअप साड़ी, सूट और लहंगे जैसे ट्रेडिशनल कपड़ों पर आसानी से मैच हो जाता है। खास बात तो यह है कि इसके लिए आपको बहुत सारे शेड्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आज हम आपको स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप करने का तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप के लिए चाहिए ये चीजें

इस आई मेकअप के लिए आपको अपने मेकअप किट में कुछ बेसिक चीजें रखनी होंगी। जैसे-

  • लाइट ब्राउन या बेज आईशैडो
  • मीडियम ब्राउन आईशैडो
  • डार्क ब्राउन आईशैडो
  • आई प्राइमर
  • ब्राउन या ब्लैक आईलाइनर
  • मस्कारा
  • आईशैडो ब्लेंडिंग ब्रश
  • छोटा एंगल्ड ब्रश

कैसे करें स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप?

स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप के लिए आप ये सबसे आसान स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं-

  • मेकअप शुरू करने से पहले आईलिड पर बहुत थोड़ा सा आई प्राइमर लगाएं।
  • इसके बाद लाइट ब्राउन या बेज शेड को पूरे आईलिड पर हाथ से लगाएं। इस शेड को बहुत ज्यादा डार्क करने की जरूरत नहीं है। यह बाकी ब्राउन रंगों को ब्लेंड करने के लिए बेस का काम करेगा।
  • इसके बाद मीडियम ब्राउन आईशैडो लें और इसे आंख के क्रीज वाले हिस्से और बाहरी कोने पर लगाएं। यहां शेड्स को बहुत अंदर की तरफ नहीं लेकर जाना है।
  • अब ब्लेंडिंग ब्रश से इसे धीरे-धीरे ब्लेंड कर लें। स्मोकी आई में सबसे जरूरी चीज अच्छी ब्लेंडिंग ही है।
  • इतना करने के बाद डार्क ब्राउन शेड लें और इसे आंख के बाहरी कोने पर लगाएं। इसे थोड़ा ऊपर की तरफ ब्लेंड करें।
  • ध्यान रखें कि डार्क शेड को पूरे आईलिड पर न लगाएं। ऊपर वाले हिस्से पर ज्यादा डार्क शेड और नीचे की तरफ लाइट शेड ही रखें।
  • जब आईशैडो अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए तो आईलाइनर लगाने की बारी आती है। आंख के ऊपर लैश लाइन के बिल्कुल पास से एक पतली सी लाइन बनाएं।
  • इसके बाद आंख के बाहरी कोने से लाइन को थोड़ा ऊपर की तरफ ले जाकर छोटा सा विंग बना लें। अगर आप पहली बार विंग बना रही हैं तो पहले बहुत छोटा सा विंग बनाएं।
  • अगर आपके पास ब्लैक लाइनर नहीं है तो स्मोकी ब्राउन लुक पाने के लिए आप ब्राउन लाइनर भी यूज कर सकती हैं।
  • अब नीचे वाली लैश लाइन पर भी डार्क ब्राउन आईशैडो लगाएं। ध्यान रहे कि बहुत मोटी लाइन बनाने की जरूरत नहीं है।
  • अब आई मेकअप को पूरा करने के लिए मस्कारा लगाएं।
  • अगर आप फेस्टिव लुक को थोड़ा और ग्लैमरस बनाना चाहती हैं तो आईलिड के बीच में थोड़ा सा शिमरी ब्राउन शेड भी लगा सकती हैं। इससे आपकी आंखों पर बढ़िया ग्लो आएगा।
  • आपका स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप पूरा हो चुका है।

आई मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप खुद से आई मेकअप कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। इससे आपको परफेक्ट स्मोकी लुक मिलेगा। जैसे-

  • ब्राउन शेड को अच्छी तरह ब्लेंड जरूर करें, क्योंकि स्मोकी लुक में हार्श लाइनें अच्छी नहीं लगती हैं।
  • डार्क आईशैडो कम ही लगाएं। जरूरत पड़े तो बाद में और शेड ले सकती हैं।
  • विंग को बहुत लंबा न करें, खासकर अगर आप फेस्टिव लुक चाहती हैं।
  • लोअर लैश लाइन पर बहुत ज्यादा डार्क शेड न लगाएं।

रक्षाबंधन पर ऐसे पूरा करें लुक

स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप के साथ बाकी फेस मेकअप को बहुत ज्यादा हैवी रखने की जरूरत नहीं है। अगर आप साड़ी या सूट पहन रही हैं तो न्यूड या सॉफ्ट ब्राउन लिपस्टिक इस आई मेकअप के साथ अच्छी लगेगी। बस ध्यान रखें कि आंखों और होंठों दोनों को एक साथ बहुत ज्यादा हैवी नहीं करना है।

यह भी पढ़ें- बंगाली महिलाओं जैसी खूबसूरत आंखों के लिए आजमाएं ये काजल हैक्स

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI