अधिकतर महिलाएं किसी भी पार्टी और फंक्शन में जाने से पहले एक से एक खूबसूरत आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में वे अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए लेटेस्ट और नए पैटर्न वाली ज्वेलरी भी शामिल करती हैं। अगर आपको भी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप स्क्वायर नेकलाइन वाले सूट या ब्लाउज के साथ शामिल कर सकती हैं।

वाइन बीडेड नेकलेस सेट

अगर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो अब आप किसी भी तरह की सिंपल साड़ी और स्क्वायर नेक ब्लाउज के साथ इस तरह के वाइन बीडेड नेकलेस सेट को कैरी कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

गोल्ड प्लेटेड ग्रीन मोती कुंदन वर्क नेकलेस

अगर आप किसी खास मौके पर स्क्वायर नेकलाइन वाले सूट पहन रही हैं, लेकिन नेकलाइन वाले सूट के हिसाब से ज्वेलरी नहीं सिलेक्ट कर पा रही हैं, तो आपके लिए यह लेटेस्ट गोल्ड प्लेटेड ग्रीन मोती कुंदन वर्क नेकलेस डिजाइन परफेक्ट हो सकता है, जो आपके नेकलाइन के हिसाब से आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा।

ड्यूल टोन कुंदन पर्ल नेकलेस सेट

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और अपने लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह के ड्यूल टोन कुंदन पर्ल नेकलेस सेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे। आप इसे किसी भी तरह की नेकलाइन के साथ शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Necklace Designs: ट्रेडिशनल ज्वेलरी लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये टेंपल ज्वेलरी नेकलेस, देखें डिजाइंस

हरे और सुनहरे रंग का चोकर नेकलेस सेट

अगर आप किसी भी खास फंक्शन या इवेंट के दौरान अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए स्क्वायर नेकलाइन वाले सूट के साथ ज्वेलरी कौन सी पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के हरे और सुनहरे रंग का चोकर नेकलेस को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे नेकलेस के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे।

ग्रीन स्टोन एथनिक ब्लिंग चोकर सेट

आप चाहें, तो इस तरह के लेटेस्ट नए डिजाइन वाले ग्रीन स्टोन एथनिक ब्लिंग चोकर सेट को भी शामिल कर सकती हैं, जो खासकर स्क्वायर नेकलाइन वाले ब्लाउज या सूट के साथ परफेक्ट जचेंगे। ऐसे नेकलेस के डिजाइंस को आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी की दुकान पर जाकर खरीद सकती हैं। इसके मैचिंग के झुमके भी आप पहनकर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Meenakari Necklace For Women: चोकर से लेकर लॉन्ग हार तक, देखें मीनाकारी के ये 5 सदाबहार नेकलेस डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : nykaafashion/beabhika/binni/Dugran By Dugristyle/aatmana