अधिकतर वर्किंग वुमन अपने लुक को परफेक्ट और प्रोफेशनल बनाने के लिए एक से खूबसूरत आउटफिट के साथ में अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एक्सेसरीज शामिल करती हैं, तो अब आप कुछ नए पैटर्न वाले लेयर्ड नेकलेस सेट शामिल कर सकती हैं।

गोल्ड टोन लिंक चेन लेयर्ड नेकलेस

अगर आप रोजाना ऑफिस जाती हैं और अपने ऑफिस लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के खूबसूरत गोल्ड टोन लिंक चेन लेयर्ड नेकलेस सेट को शामिल कर अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस सेट को आप अपने किसी भी फॉर्मल आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। 

गोल्ड प्लेटेड सेलेस्टियल लेयर्ड नेकलेस

आपके लिए इस तरह का गोल्ड प्लेटेड सेलेस्टियल लेयर्ड नेकलेस सेट भी बेस्ट हो सकता है, जो न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा, बल्कि इसे पहनकर आप अपने ऑफिस लुक को भी परफेक्ट और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे नेकलेस सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे, जिसे आप खरीदकर शामिल कर सकती हैं।  

बैरोक पर्ल और हार्ट एडजस्टेबल नेकलेस सेट

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और अपनी खूबसूरती को दोगुना करने के लिए नॉर्मल एक्सेसरीज पहनने के बजाय इस तरह के बैरोक पर्ल और हार्ट एडजस्टेबल नेकलेस सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे लेयर्ड नेकलेस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपकी खूबसूरती को भी बड़ा देंगे और डिफरेंट लुक देंगे।   

गोल्ड चिक पर्ल लेयर्ड नेकलेस

अगर आप ऑफिस में किस तरह की एक्सेसरीज पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की गोल्ड चिक पर्ल लेयर्ड नेकलेस सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसी एक्सेसरीज आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी, जो ऑफिस पहनकर जाने के लिए परफेक्ट हो सकती है।  

ईविल आई चेन नेकलेस सेट

यही नहीं आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ईविल आई चेन लेयर्ड नेकलेस सेट भी परफेक्ट हो सकते हैं, जिसे आप अपने ऑफिस या कॉलेज पहनकर जा सकती हैं। यह आपके पुरे लुक को बेहतर और खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। इसे आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।   

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  myntra/Accessorize/Jewels Galaxy/OOMPH/nykaafashion/toniq