सर्दियों का मौसम शुरू होते ही फैशन में भी कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। इस मौसम में उनका वार्डरोब भारी जैकेट, स्वेटर और ऊनी कपड़ों से भर जाता है। इस बार अगर आप भी सर्दियों में एक डिफरेंट और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो कुछ ट्रेंडी कश्मीरी कुर्तियां आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
हाथ की खूबसूरत कढ़ाई से सजी कश्मीरी कुर्तियां पहनने पर बेहद रॉयल और क्लासी टच देती हैं। कश्मीरी कुर्तियों को जींस, प्लाजो या लेगिंग्स के साथ पहनकर एक परफेक्ट विंटर एथनिक लुक पाया जा सकता है।
सर्दियों के लिए 5 कश्मीरी कुर्ती डिजाइंस
अगर आप ऑफिस, कॉलेज या आउटिंग में कश्मीरी कुर्ती पहनने की सोच रही हैं, तो आइए इस लेख में जानते हैं पांच बेहद खूबसूरत कश्मीरी कुर्ती डिजाइंस के बारे में।
1. फुल एम्ब्रॉयडरी योक कश्मीरी वूलन कुर्ती
आप रोजाना कॉलेज जाती हैं और सर्दियों में पहनने के लिए किसी आरामदायक कुर्ती की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह योक कश्मीरी वूलन कुर्ती बेस्ट रहेगी। इसमें बनी फ्लोरल कढ़ाई और पश्मीना फैब्रिक आपको एक सोबर और प्यारा लुक देने में मदद करेगा।
pintrest/Veloura Sai Living
2. तिल्ला वर्क लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती
भीड़ से अलग दिखने और अपने लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप तिल्ला वर्क वाली लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें सुनहरे और चांदी के चमकीले तारों से किया गया काम दूर से ही आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देता है। आप विंटर वेडिंग्स या खास पार्टियों के लिए इस तरह की कुर्ती चुन सकती हैं।
pintrest/Talking Threads by Pearl Uppal
3. ए-लाइन शॉर्ट कश्मीरी कुर्ती
अगर आपको लॉन्ग कुर्ती के बजाय शॉर्ट कुर्ती पहनना पसंद है, तो आपके लिए ए-लाइन शॉर्ट कश्मीरी कुर्ती बेस्ट हो सकती है। यह घुटने से ऊपर की लंबाई तक होती है, जिसे आप जींस के साथ आराम से पहन सकती हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने के लिए यह आउटफिट सबसे सही रहता है।
pintrest/DVG
4. जैकेट स्टाइल कश्मीरी वूलन कुर्ती
जैकेट स्टाइल कश्मीरी वूलन कुर्ती आजकल बहुत ज्यादा चलन में है। ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो इस तरह की कुर्ती आपके लिए एकदम सही रहेगी। इसके साथ कश्मीरी जैकेट जुड़ी होने की वजह से यह एक डिफरेंट और गॉर्जियस लुक देती है, जो ठंड के मौसम में पहनने के लिए बहुत अच्छी है।
pintrest/Noor Fatima's Gallery(AI)
5. फुल स्लीव्स एथनिक कश्मीरी कुर्ती
कलाई के पास से हल्की फूली हुई बिशप स्लीव्स वाली यह कश्मीरी कुर्ती भी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इसे आप पहनकर आसानी से ऑफिस जा सकती हैं। वर्किंग वुमन के लिए इस तरह की कुर्ती सबसे बढ़िया मानी जाती है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए आप इसके साथ मिनिमल मेकअप भी कर सकती हैं।
pintrest/Style with elegance
कश्मीरी कुर्तियों को स्टाइल करने के टिप्स
अगर आप ऊपर बताई गई इन कुर्तियों को पहनने जा रही हैं, तो इन्हें स्टाइल करने के इन तरीकों को जरूर अपनाएं -
- कश्मीरी स्ट्रेट कुर्तियों के साथ प्लाजो, सिगरेट पैंट्स, जींस या लेगिंग्स बहुत फबती हैं।
- गॉर्जियस और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप इसके साथ मैचिंग कश्मीरी शॉल भी कैरी कर सकती हैं।
- इस तरह की कुर्ती के साथ आप फ्लैट्स, कोल्हापुरी चप्पल या जूती-मोजड़ी पहन सकती हैं।
- इसके साथ ज्वेलरी हमेशा मिनिमल ही रखें। अगर आप कानों में कश्मीरी झुमके पहन रही हैं, तो गले में नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं है।
निष्कर्ष: सर्दी के मौसम में अगर आप भी सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन एक जैसे आउटफिट पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली कश्मीरी कुर्तियों को जरूर ट्राई करें। ऐसे खूबसूरत कुर्ती डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1794909862029_m.webp)