Diwali 2026: दिवाली आते ही हर तरफ रौनक और उत्साह देखने को मिलता है। घर की सजावट से लेकर मिठाइयों की खुशबू और दीयों की रोशनी तक, हर चीज इस त्योहार को खास बना देती है। लेकिन दिवाली की तैयारियां सिर्फ घर सजाने तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि इस मौके पर महिलाएं अपने लुक और स्टाइल को लेकर भी काफी उत्साहित रहती हैं। अगर आप भी इस साल कुछ नया और ट्रेंडी पहनने की सोच रही हैं, तो यहां 5 ट्रेंडी आउटफिट आइडिया के बारे में बताया गया है जिसे आप अपनी पसंद और आराम के अनुसार चुन सकती हैं। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए कुछ लेटेस्ट और स्टाइलिश दिवाली आउटफिट आइडियाज।

दिवाली पर शाही अंदाज में छा जाने के लिए पहनें सिल्क या रेडी-टू-वियर साड़ी

साड़ी एक ऐसा सदाबहार आउटफिट है, जिसका फैशन कभी पुराना नहीं होता। खासकर दिवाली जैसे त्योहार पर सिल्क साड़ी पहनने से आपका लुक बेहद रॉयल और आकर्षक नजर आ सकता है। आप बनारसी सिल्क, कांजीवरम, चंदेरी या सॉफ्ट सिल्क साड़ी में से अपनी पसंद का विकल्प चुन सकती हैं। वहीं, अगर आपको साड़ी पहनने नहीं आती है तो आप आजकल ट्रेंड में चल रहे रेडी-टू-वियर साड़ी को चुन सकती हैं जिसमें पहले से प्लेट्स और पल्लू बने हुए होते हैं, जिससे आप इन्हें बिना किसी झंझट के मिनटों में पहन कर दिवाली के लिए तैयार हो सकती हैं।

स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक के लिए ट्राई करें शरारा सेट

अगर आप इस दिवाली कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें ट्रेडिशनल खूबसूरती के साथ मॉडर्न स्टाइल भी नजर आए, तो शरारा सेट एक शानदार विकल्प हो सकता है। इन दिनों एम्ब्रॉयडरी वाले शरारा सेट, मिरर वर्क डिजाइन और गोटा-पट्टी वाले आउटफिट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। कई सारे सेट में आपको दुपट्टा भी मिल जाएगा, जो आपके लुक को और ज्यादा निखारने में मदद करता है। यह आउटफिट उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो त्योहार के दौरान स्टाइलिश दिखने के साथ आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

ट्रेंड में छाएं हुए इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का लगाएं तड़का

आजकल महिलाओं के बीच इंडो-वेस्टर्न फैशन का क्रेज काफी बढ़ गया है। आप भी हर साल वही पुराने ट्रेडिशनल लुक अपनाकर बोर हो चुकी हैं तो साल 2026 की दिवाली पर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट को पहन सकती हैं। इसके लिए आप धोती पैंट के साथ डिजाइनर क्रॉप टॉप, लॉन्ग जैकेट के साथ पलाजो या फिर एथनिक स्कर्ट के साथ स्टाइलिश टॉप पहन सकती हैं। इसके अलावा श्रग स्टाइल कुर्ती और फ्लेयर्ड पैंट भी एक अच्छा विकल्प रहेगा। इस तरह के आउटफिट्स दिवाली पार्टी और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन के लिए काफी अच्छे लगते हैं और इन्हें पूजा-पाठ से लेकर पार्टी तक में आराम से कैरी कर सकती हैं।

डिजाइनर अनारकली सूट के साथ मिलेगा सदाबहार स्टाइल

आराम के साथ-साथ फैशन को भी बरकरार रखना है तो अनारकली सूट को चुना जा सकता है। जी हां, आपको बता दें, अनारकली एक ऐसा आउटफिट है जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाता है। इसकी फ्लेयर्ड डिजाइन और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी आपको आकर्षक फेस्टिव लुक देने में मदद करेगी। आप लॉन्ग Anarkali Suit को मैचिंग दुपट्टे और चूड़ीदार के साथ पहन सकती हैं। आजकल फ्लोर-लेंथ अनारकली, मिरर वर्क अनारकली और हैवी बॉर्डर वाले डिजाइन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं जिन्हें आराम से चुना जा सकता है। ये लंबे समय तक आपको आराम देने के साथ-साथ खूबसूरत दिखाने में भी मदद करेंगे।

ग्लैमरस फेस्टिव लुक के लिए ट्राई करें डिजाइनर लहंगा

दिवाली पार्टी में अगर आप सबसे अलग और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो डिजाइनर लहंगा पहनने का आइडिया भी शानदार रहेगा। खासकर उन महिलाओं के लिए यह आउटफिट अच्छा है, जिन्हें फेस्टिव मौकों पर थोड़ा हैवी और रॉयल लुक पसंद आता है। आजकल ट्रेंड में चल रहे मिरर वर्क लहंगा, सीक्विन लहंगा, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी या फिर लाइटवेट व सिंपल डिजाइन में आने वाले लहंगों को भी आप चुन सकती हैं। इसके साथ चोकर नेकलेस, मांग टीका, ब्रेसलेट और खूबसूरत हील्स पहनकर अपने लुक में स्टाइल का तड़का लगा सकती हैं।

इन ड्रेसेस को आप त्योहार के मौके पर खरीदकर स्टाइल  कर सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-herzindagi