Chhath Puja का त्योहार बिहार का एक मुख्य त्योहार है जो आस्था, परंपरा और सादगी का खूबसूरत संगम माना जाता है। 4 दिनों का यह पर्व साल 2026 में 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक साड़ी, चूड़ियों, सिंदूर और अन्य श्रृंगार के साथ अपने लुक को खास बनाना पसंद करती हैं। वहीं, पैरों में आलता लगाने की परंपरा भी छठ पूजा के पारंपरिक श्रृंगार का एक अहम हिस्सा मानी जाती है। अगर आप भी इस त्योहार में अपने पैरों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो इस बार आलता के कुछ नए और आसान डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं। लाल रंग का आलता पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही पूरे लुक में एक अलग ही रौनक जोड़ने का काम करेगा।

7 ट्रेंडी और आसान आलता डिजाइंस

आजकल ट्रेंड में आलता के ऐसे डिजाइंस लोकप्रिय हो रहे हैं जिन्हें बनाने के लिए आपको किसी खास एक्सपर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि थोड़ी-सी प्रैक्टिस की मदद से घर पर ही आप छठ पूजा के पर्व पर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं छठ पूजा के लिए 7 ट्रेंडी और आसान Alta Designs के बारे में।

1. कमल के फूल वाला आलता डिजाइन

आजकल कमल के फूल वाले डिजाइन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, जिन्हें आप छठ पूजा पर लगाने के लिए चुन सकती हैं। इस डिजाइन में पैरों के बीच छोटे-छोटे कमल के फूल बनाए जाते हैं। इसके साथ बारीक पंखुड़ियां और छोटी बिंदियां बनाने से डिजाइन और भी आकर्षक लगेगा। इस आलता डिजाइन की खासियत यह है कि यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है और इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। छठ पूजा के दौरान साड़ी या पारंपरिक सूट के साथ यह डिजाइन आपके पैरों को एक खास लुक दे सकता है।

2. गोल घेरे वाला सिंपल आलता डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरा हुआ डिजाइन पसंद नहीं है, तो गोल घेरे वाला आलता डिजाइन आपके लिए अच्छा रहेगा। इसमें पैरों के पास एक बड़ा गोल घेरा बनाया जाता है। इसके चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स या पतली रेखाएं बनाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो 2026 के छठ पूजा में कम समय में पैरों को सजाना चाहती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ आलता और एक पतले ब्रश की जरूरत होगी।

3. बेल-बूटे वाला आकर्षक आलता डिजाइन

पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेल-बूटे वाला आलता डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें पैरों के किनारे या पंजों के ऊपर छोटी-छोटी पत्तियां, घुमावदार बेलें और फूल बनाए जाते हैं। इस तरह का पैटर्न पैरों को भरा हुआ और खूबसूरत लुक देता है। यह पारंपरिक होने के साथ मॉडर्न टच देने में भी मदद करता है। इस डिजाइन को आप अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा रख सकती हैं। छठ पूजा के दौरान पारंपरिक साड़ी और पायल के साथ यह आलता डिजाइन बेहद सुंदर लगेगा।

4. उंगलियों पर लगाने वाला आलता डिजाइन



कई बार पैरों को खूबसूरत दिखाने के लिए बहुत कठिन डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं होती। उंगलियों पर लगाया गया सिंपल आलता भी आपके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा सकता है। इसके लिए पैरों की उंगलियों पर आलता की पतली लाइन लगाकर और उंगलियों के ऊपरी हिस्से पर छोटे-छोटे डॉट्स या हल्के पैटर्न बनाने की जरूरत होती है। यह डिजाइन Chhath Puja पर उन महिलाओं के लिए सही रहेगा, जो साफ-सुथरा लुक पसंद करती हैं। इसे बनाना आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।

5. मंडला स्टाइल आलता डिजाइन

पारंपरिक और आधुनिक कला का बढ़िया संगम चाहिए तो आप मंडला स्टाइल वाले आलता डिजाइन को इस बार छठ पूजा पर लगा सकती हैं। इसमें एक गोल आकार के अंदर छोटी-छोटी रेखाएं, पंखुड़ियां और घुमावदार पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लगता है और पैरों को एक खूबसूरत पारंपरिक टच देने में मदद करता है। यह सबसे सदाबहार और आसान डिजाइन्स में से एक भी माना जाता है।

6. बंगाली कोल्का और बॉर्डर वाला डिजाइन

पश्चिम बंगाल की पारंपरिक कला और संस्कृति का एक बेहद खूबसूरत मेल माना जाता है बंगाली कोल्का आलता डिजाइन। अगर आप पुराने पारंपरिक अंदाज को पसंद करती हैं, तो पैरों के किनारों पर बंगाली कोल्का और बॉर्डर वाला आलता डिजाइन बना सकती हैं। इसमें पैरों के तलवे के किनारे पर आलता की एक साफ लाइन लगाई जाती है। इसके साथ छोटे डॉटस या पंखुड़ियों जैसे पैटर्न जोड़कर डिजाइन को उकेरा जाता है। इसमें खासतौर से, आम के आकार या आंसुओं की बूंद जैसी मुड़ी हुई आकृति बनी हुई होती है। इस डिजाइन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना आसान है और यह पारंपरिक श्रृंगार के साथ खूब जंचता है।

7. मिनिमलिस्ट और मॉडर्न आलता डिजाइन

 

आजकल दुल्हनों और महिलाओं के बीच सिंपल और मिनिमल डिजाइंस काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप पारंपरिक आलता को थोड़ा मॉडर्न अंदाज में लगाना चाहती हैं, तो पैरों पर छोटी-छोटी बिंदियां, पतली लाइनें और हल्के फूलों के पैटर्न बना सकती हैं। इस डिजाइन में पूरे पैर को भरने की जरूरत नहीं होती, बल्कि कम पैटर्न के जरिए ही खूबसूरत लुक तैयार किया जा सकता है। छठ पूजा 2026 के लिए यह आलता डिजाइन पारंपरिक अंदाज में एक नया और स्टाइलिश ट्विस्ट जोड़ सकता है।

 

आप भी इन डिजाइंस में से अपनी पसंद के आलता डिजाइंस से खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।