रक्षाबंधन का पावन त्योहार हर साल की तरह इस साल भी ढेरों खुशियां लेकर आएगा। इस दिन अपने लुक को खास और यादगार बनाने के लिए सभी बहनें सजती-संवरती हैं और अपने पारंपरिक अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बना सकती हैं। अगर आप सिंपल या प्लेन साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ 5 शानदार और यूनिक ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस ट्राई करके परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
रक्षाबंधन 2026 के लिए 5 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस
ब्लाउज से ही साड़ी की असली खूबसूरती उभरकर आती है। ऐसे में सही कट, नेकलाइन और स्लीव्स वाला ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी में भी जान डाल देता है। अगर आप भी साड़ी में खूबसूरत और भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो इस रक्षाबंधन इन 5 ब्लाउज डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।
1. एल्बो-लेंथ एम्ब्रॉयडरी या जरी वर्क ब्लाउज
आजकल कोहनी तक की लंबाई वाले ब्लाउज डिजाइंस काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी राखी वाले दिन साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज खोज रही हैं, तो आपके लिए यह स्टाइलिश एल्बो-लेंथ एम्ब्रॉयडरी या जरी वर्क ब्लाउज परफेक्ट रहेगा। आप इसकी नेकलाइन अपनी पसंद के हिसाब से बनवा सकती हैं।
- स्टाइलिंग टिप्स: इस ब्लाउज के साथ आप प्लेन या हल्की बॉर्डर वाली साड़ी पेयर करें।
- इसके साथ आस्तीन पर आप गोटा-पट्टी या मोतियों का बॉर्डर लगवा सकती हैं।
2. रॉयल बोट नेक विथ की-होल बैक डिजाइन
सोबर और क्लासी लुक के लिए आप रक्षाबंधन पर बोट नेक विथ की-होल बैक डिजाइन वाला ब्लाउज टेलर से बनवा सकती हैं। आगे से बोट नेक और पीछे की तरफ की-होल डिजाइन होने से यह आपके पूरे लुक को निखार देता है।
- स्टाइलिंग टिप्स: इस ब्लाउज के साथ आप सिर्फ हैवी झुमके पहनें, इसके साथ अलग से भारी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- हल्की ऑर्गेंजा या शिफॉन साड़ियों के साथ यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगी।
3. ट्रेंडी पफ और फ्रिल स्लीव्स ब्लाउज
ब्लाउज में बनी पफ और फ्रिल स्लीव्स आपके पूरे लुक को एकदम डिफरेंट बना देती हैं। जिन महिलाओं को फ्यूजन या मॉडर्न लुक बहुत पसंद है, वे रक्षाबंधन पर इस तरह के ब्लाउज को साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।
- स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह के ब्लाउज के साथ आप कॉटन, सिल्क या जॉर्जेट की साड़ियों को पहन सकती हैं।
- ऐसे ब्लाउज और साड़ी के साथ अगर आप मीनाकारी ज्वेलरी पहनती हैं, तो यह आपके लुक को काफी स्टाइलिश बना देगा।
यह भी पढ़ें- Heavy Bust के लिए कौन-सा ब्लाउज नेक रहेगा बेस्ट? जानें 4 स्टाइलिश ऑप्शंस
4. क्लासी वी-नेक विथ हैवी लटकन डिजाइन
वी-नेकलाइन वाले ब्लाउज हर साड़ी के साथ खूब उठते हैं। आप इस रक्षाबंधन परफेक्ट बॉडी शेप पाने के लिए अपनी साड़ी के साथ क्लासी वी-नेक विथ हैवी लटकन ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं। यह आपको एक एलिगेंट लुक देने में मदद करेगा।
- स्टाइलिंग टिप्स: वी-नेक डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ आप वी-शेप नेकलेस या चोकर नेकलेस पहनें।
- इस ब्लाउज के साथ आप बांधनी या पैठणी साड़ी पहनकर अपने राखी लुक को यादगार बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Blouse Fitting Tips: ढीले ब्लाउज को मिनटों में करें री-फिट, कमाल करेंगे ये ट्रिक्स
5. जैकेट स्टाइल या केप ब्लाउज
पारंपरिक साड़ी को इंडो-वेस्टर्न और मॉडर्न टच देने के लिए आप जैकेट स्टाइल या केप ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज को आप रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। इससे आपकी सिंपल साड़ी भी स्टाइलिश और बिल्कुल अलग दिखेगी।
- स्टाइलिंग टिप्स: ऐसे ब्लाउज रेडीमेड साड़ी और सिल्क साड़ी के साथ खूब जचेंगे।
- इसके साथ आप मिनिमल एक्सेसरीज कैरी करके एक सुंदर पोटली बैग भी साथ में जोड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 3 लटकन डिजाइंस, जो प्लेन साड़ी को भी बना देंगी अट्रैक्टिव
रक्षाबंधन पर अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अपनी सिंपल साड़ी को इन 5 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस के साथ पेयर करके अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ये सभी डिजाइंस आपके रक्षाबंधन 2026 के फेस्टिव लुक को बेहद खास और यादगार बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
