जिन्हें ज्वेलरी का शौक हैं, उनके लिए गोल डिजाइन हमेशा से ही पहली पसंद रहा है। ऐसे में जब बात रोजाना पहनने यानी डेली वियर की हो, तो भारी-भरकम अंगूठियों के बजाय महिलाएं लाइटवेट ऑप्शंस देखती हैं। आजकल मार्केट में ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों लुक को कॉम्प्लीमेंट करने वाले बेहद खूबसूरत राउंड पैटर्न्स मौजूद हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अंगूठी के कौन-से राउंड डिजाइन आपके काम आ सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पर्ल और अमेरिकन डायमंड

सिल्वर या व्हाइट गोल्ड फिनिश में बनी यह अंगूठी एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इस डिजाइन में एक सुंदर गोलाकार चक्र बनाया जाता है, जो छोटे-छोटे चमकदार अमेरिकन डायमंड्स से पूरी तरह से जड़ा होता है। 

इसमें खूबसूरत सफेद मोती लगाया जाता है। यह अंगूठी आपके फॉर्मल शर्ट-ट्राउजर्स, सिंपल कुर्तियों और कैजुअल ड्रेसेस के साथ कमाल का क्लासी लुक देती है।

इसे भी पढ़ें - अपनी पुरानी अंगूठी से ऐसे तैयार करें कस्टमाइज्ड हेयर पिन और क्लिप, जानें तरीका

कुंदन और मीनाकारी की पेशकश

ट्रेडिशनल वियर या एथनिक कुर्तियों के साथ पहनने के लिए कुंदन और मीनाकारी के काम वाली गोल अंगूठियां इन दिनों ज्यादा पसंद की जा रही हैं। 

इस स्टाइल में अंगूठी का बेस गोल  होता है, जिसके किनारों पर महीन कुंदन या स्टोन्स को तराशा जाता है। इसके बीच के हिस्से में गहरे रंग जैसे हरे, लाल या पेस्टल मिंट ग्रीन कलर की मीनाकारी (Enamel Art) की जाती है। 

इसे भी पढ़ें - टूटे ब्रेसलेट से बनाई जा सकती हैं ये 2 यूनिक चीजें, दिखेंगी सबसे हटकर

विंटेज चांद-सूरज और फ्लोरल मोटिफ्स

इन दिनों विंटेज और एंटीक लुक वाली गोल अंगूठियां काफी धूम मचा रही हैं। इस डिजाइन में फ्लोरल पैटर्न तैयार किया जाता है। 

इसके किनारों पर छोटे-छोटे मोती या क्रिस्टल्स की एक खूबसूरत लेयर दी जाती है, जो इसे एक बेहतरीन कॉकटेल लुक देती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: myntra