गर्मियों में बाहर निकलने से पहले ही लड़कियों के चेहरे पर सनग्लासेस लग जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धूप की वजह से आंखों पर कोई दिक्कत न हो। इसके लिए आप भी अपने चेहरे के हिसाब से सनग्लासेस को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं, ताकि आपका लुक खूबसूरत लगे। आइए बताते हैं किस तरह के फ्रेम डिजाइंस को आप ट्राई कर सकती हैं? ताकि आपका लुक खूबसूरत नजर आए।

एविएटर्स फ्रेम करें ट्राई

एविएटर्स सबसे अच्छा लगता है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां इसे ट्राई करती हैं। आप भी इस फ्रेम को लगा सकती हैं। इसके टियर ड्रॉप आकार के लेंस और पतले मेटल फ्रेम इसे क्लासी बनाते हैं। यह फ्रेम हर एक फेस कट पर अच्छा लगता है। साथ ही इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ लगा सकती हैं। इसलिए आप इसे ट्राई करें और चेहरे पर लगाएं।

कैट आई फ्रेम करें ट्राई

अगर आपको विंटेज लुक क्रिएट करना पसंद है, तो ऐसे में आप कैट आई फ्रेम्स को ट्राई कर सकती हैं। यह फ्रेम ऊपर की तरफ से थोड़ा उठा हुआ होता है, जो चेहरे को एक लिफ्टेड और शार्प लुक देता हैं। इसे आप किसी पार्टी या आउटिंग पर भी लगाकर जा सकती हैं और लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आप इस तरह के फ्रेम को भी इस बार ट्राई करें।

राउंड फ्रेम करें ट्राई

गोल शेप वाले फ्रेम आजकल काफी ट्रेंड में है। इसलिए आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इस फ्रेम में किसी तरह का अलग डिजाइन ऐड नहीं होता है। इसे सिंपल बनाया जाता है, लेकिन यह लगने के बाद काफी अच्छा लगता है। इस तरह के फ्रेम को आप चौकोर या लंबे चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपके चेहरे के फीचर्स शार्प और सुंदर लगेंगे।

वेफेयरर डिजाइन फ्रेम

वेफेयरर फ्रेम चेहरे के लिए बेस्ट होता है। इसका थिक प्लास्टिक फ्रेम हर तरह के आउटफिट के साथ मैच हो जाता है। चाहें आप ऑफिस जा रही हों या वेकेशन पर, वेफेयरर काफी अट्रैक्टिव लगता है। इसलिए आप इसे भी डिजाइन कराकर लगा सकती हैं और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इस तरह के फ्रेम के बाद आपके चेहरे का लुक ही बदल जाएगा।

सनग्लासेस सिर्फ आपकी आंखों को नहीं बचाता है, बल्कि लुक को और अच्छे से अपग्रेड करता है। इसे आप अपने चेहरे के हिसाब से खरीद सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा लगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik