त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ऑफिस का भी माहौल देखने लायक होता है। अधिकतर ऑफिस में उत्सव का माहौल नजर आने लगता है। चाहें, नवरात्रि, गणेश उत्सव या दिवाली हो हर फेस्टिवल पर ऑफिस में लोग एथनिक आउटफिट पहनकर जाते हैं। ऑफिस में लोग त्योहारों पर काम के साथ-साथ एथनिक डे भी सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी अपने ऑफिस में किसी खास मौके पर एथनिक आउटफिट पहनकर जाना चाहती हैं, लेकिन भारी-भरकम साड़ियां या घेरदार अनारकली सूट नहीं पहनना चाहती, तो कुछ हलके और यूनिक लुक ट्राई कर सकती हैं।
3 शॉर्ट काफ्तान टॉप डिजाइंस
ऑफिस के कामकाज के बीच दन भर हैवी आउटफिट कैरी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप परफेक्ट और लाइटवेट आउटफिट की तलाश में हैं, तो आपके लिए शॉर्ट काफ्तान टॉप्स सबसे बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे टॉप दिखने में स्टाइलिश होने के साथ आपको दिनभर तरोताजा रखने में भी मदद करता है।आइए जानते हैं इन 3 शॉर्ट काफ्तान टॉप डिजाइंस के बारे में।
सिल्क प्रिंटेड शॉर्ट काफ्तान टॉप
अगर आप अपने ऑफिस में सिंपल लुक क्रिएट करके जाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का सिल्क प्रिंटेड शॉर्ट काफ्तान टॉप सही विकल्प रहेगा। यह आपको पहनने पर रॉयल और एलिगेंट लुक देगा। ऐसे टॉप को आप फॉर्मल ट्राउजर या सिगरेट पैंट्स के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। इसके साथ मिनिमल एक्सेसरीज कैरी करें।
थ्रेड एम्ब्रॉयडरी नेकलाइन काफ्तान टॉप
अगर आप कॉटन या रेयान फैब्रिक में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो किसी भी खास त्योहार पर अपने ऑफिस में पहनने के लिए इस तरह का थ्रेड एम्ब्रॉयडरी नेकलाइन काफ्तान टॉप ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के टॉप की नेकलाइन पर बारीक कढ़ाई या गोटा-पट्टी वर्क किया जाता है, जो टॉप को और खूबसूरत बनाता है। इसे आप एंकल-लेंथ पैंट्स के साथ पेयर करें। इसके साथ आपको गले में किसी भी तरह की ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बेल्टेड या वेस्ट-टाई शॉर्ट काफ्तान
त्योहारों पर पहनने के लिए बेल्टेड या वेस्ट-टाई शॉर्ट काफ्तान टॉप भी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के टॉप आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पर आसानी से मिल सकते हैं। ऐसे टॉप में कमर के पास डोरी या फैब्रिक की बेल्ट दी जाती है, जिसे आप एडजस्ट कर सकती हैं। इसके साथ आप डार्क डेनिम या स्ट्रेट-फिट पैंट्स ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप पर्ल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Kashmiri Kaftan Kurti Design: सर्दियों में पहनने के लिए बेस्ट हैं कश्मीरी काफ्तान कुर्ती, देखें एक से एक डिजाइंस
निष्कर्ष:
अगर आपके ऑफिस में भी हर त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है, तो आप ऑफिस में खूबसूरत और प्रोफेशनल दिखने के लिए इन 3 शॉर्ट काफ्तान टॉप्स को स्टाइल कर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। ऐसे टॉप न सिर्फ आपको स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक देंगे, बल्कि इसे पहनकर आप कम्फर्टेबल भी फील कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1789649837816_m.webp)