अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। इस दिन महिलाएं सज-धज कर बप्पा की विदाई में शामिल होती हैं। अगर आप भी अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर अपने पारंपरिक लुक को बेहद खूबसूरत और सबसे अलग बनाना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ एक जैसी बोरिंग ज्वेलरी पहनने के बजाय ये 5 सबसे ट्रेंडी फैशन एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं। ये सभी एक्सेसरीज आपके अनंत चतुर्दशी लुक को बेहद खास बना देंगी।
5 सबसे ट्रेंडी फैशन एक्सेसरीज
अगर आप इस साल अनंत चतुर्दशी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो एप ट्रेडिशनल लुक के साथ कुछ 5 सबसे ट्रेंडी फैशन एक्सेसरीज ट्राई कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन एक्सेसरीज के बारे में।
1. टेंपल ज्वेलरी से पाएं गॉर्जियस लुक
टेंपल ज्वेलरी का चलन आजकल बहुत ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसी ज्वेलरी को अधिकतर महिलाएं खासकर तीज-त्योहारों पर पहनना पसंद कर रही हैं। बात करें अनंत चतुर्दशी की, तो आपके ट्रेडिशनल लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए टेंपल ज्वेलरी सबसे बेस्ट हो सकती है। आप इसे इंडो-वेस्टर्न साड़ी या कुर्ता सेट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में बेहद क्लासी और यूनिक लगती है।
2. एम्ब्रॉयडरी वर्क पोटली बैग या क्लच
हैंडबैग की बात करें, तो साधारण सा हैंडबैग साथ रखने के बजाय आप अपने ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला पोटली बैग या क्लच चुन सकती हैं। मोतियों, मिरर वर्क और जरी वर्क से तैयार पोटली बैग न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। पोटली बैग आपको नजदीकी बाजार में किसी भी बैग की शॉप या कॉस्मेटिक शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे।
3. कमरबंद या ट्रेंडी बेल्ट
जब भी आप अनंत चतुर्दशी के लिए रेडी हों, तो सिर्फ झुमके, नेकलेस और चूड़ियों पर ही ध्यान न दें। आप कमरबंद या ट्रेंडी बेल्ट चुनकर अपने पूरे लुक को कंप्लीट और आकर्षक बना सकती हैं। बेल्ट न सिर्फ आपके पल्लू या चुन्नी को संभालकर रखती है, बल्कि आपकी कमर को खूबसूरत शेप देने में भी मदद करती है। अगर आप अनंत चतुर्दशी के दिन बेल्ट या कमरबंद कैरी करती हैं, तो विसर्जन जुलूस के दौरान भागदौड़ में भी आपका कपड़ा बार-बार नहीं खिसकेगा।
यह भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी पर सिंपल नहीं, ट्राई करें ये 4 Indo-Western Shrug Sets, देखें लेटेस्ट डिजाइन
4. मोगरे का ताजा या आर्टिफिशियल गजरा
जब तक बालों में गजरा न लगे, तब तक महिलाओं का एथनिक लुक पूरा हो ही नहीं सकता। आप चाहें शादीशुदा हों या अनमैरिड, अपने बालों का जूड़ा बनाकर खूबसूरत ताजा मोगरे का गजरा इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको ताजा गजरा नहीं मिल पा रहा है, तो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आपको कई सुंदर आर्टिफिशियल गजरे मिल जाएंगे, जिन्हें बालों में लगाकर आप अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।
5. एम्ब्रॉयडरी जूती, मोजड़ी या आरामदायक ब्लॉक हील्स
कपड़ों की खूबसूरती बढ़ाने में फुटवियर भी अहम रोल निभाते हैं। ऐसे में अगर आप भी फुटवियर को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं, तो एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली जूती, मोजड़ी या बैली चुन सकती हैं। इसके अलावा आप आरामदायक ब्लॉक हील्स भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर आपको विसर्जन के दौरान कंफर्ट देंगे, जिससे चलने-फिरने और डांस करने में भी आप काफी सहज महसूस करेंगी।
निष्कर्ष: अनंत चतुर्दशी के इस खास मौके पर आप सिर्फ आउटफिट पर ही ध्यान न दें, बल्कि उसके साथ इन ट्रेंडी एक्सेसरीज का सही कॉम्बिनेशन भी बनाएं। ऊपर बताई गई ये सभी ट्रेंडी एक्सेसरीज आपके अनंत चतुर्दशी लुक में चार चांद लगा देंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
-1790247566609_m.webp)