Sustainable Fashion Trends: आजकल सस्टेनेबल फैशन का काफी क्रेज है। यह न केवल हमारे नेचर के लिए अच्छा है, बल्कि स्टाइलिश और क्लासी लुक भी देता है। सस्टेनेबल कपड़े पहनने में बहुत आरामदायक होते हैं और आपको एक एलिगेंट लुक देते हैं। इस फैशन की सबसे बड़ी पहचान है कम लेकिन अच्छे कपड़े, हल्के रंग और ऑल टाइम ट्रेंड चलाने वाला डिजाइन। फैशन डिजाइनर शीतल श्रीवास्तव से आइए जानते हैं कि सस्टेनेबल फैशन के साथ आप खुद को कैसे फैशनेबल बनाए रख सकती हैं। नीचे लेख में जानें-
सस्टेनेबल फैशन क्या है?
सस्टेनेबल फैशन का मतलब है क्वालिटी पर ध्यान देना, न कि क्वांटिटी पर। ढेर सारे सस्ते और खराब कपड़े खरीदने के बजाय, कुछ ऐसे अच्छे कपड़े लेना जो लंबे समय तक चलते हैं। आजकल न्यूट्रल टोन जैसे बेज, आइवरी, ऑलिव और अर्दी शेड्स काफी ट्रेंड में हैं। टाइमलेस डिजाइन, क्लीन कट्स और मिनिमल प्रिंट्स आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देते हैं। अच्छी क्वालिटी का हैंडलूम कुर्ता, ऑर्गेनिक कॉटन की ड्रेस या लिनन शर्ट को सही एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करके आप बेहद फैशनेबल दिख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- एक ही Crochet Vest से बनाएं 5 स्टाइलिश लुक्स, हर दिन दिखें अलग
वॉर्डरोब में शामिल करें ये अटायर
सस्टेनेबल फैशन के तौर पर आप अपनी अलमारी में ऐसे अटायर शामिल कर सकती हैं, जो मल्टी-पर्पज हों और अलग-अलग तरीके से स्टाइल किए जा सकें। क्लासिक व्हाइट शर्ट, सॉलिड कलर कुर्ता, डेनिम जैकेट और हैंडलूम साड़ी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते।
लेयरिंग को बनाएं स्टाइलिंग का पार्ट
सस्टेनेबल ड्रेसेस को लिनन श्रग, हैंडलूम जैकेट, ऑर्गेनिक कॉटन दुपट्टा या स्कार्फ के साथ यरिंग करें। इससे लुक में डेप्थ आती है और आउटफिट ज्यादा स्टाइलिश लगता है।
मिनिमल और क्लीन लुक स्टाइलिंग ट्रिक
सस्टेनेबल फैशन को फॉलो करते हुए ओवर-स्टाइलिंग से बचें। सिंपल कट्स, साफ-सुथरे सिलुएट और मिनिमल डिटेलिंग आपके लुक को एलिगेंट बनाते हैं। कम एक्सेसरीज के साथ नेचुरल फैब्रिक आपके स्टाइल को बढ़ाते हैं।
स्टेटमेंट लेकिन सस्टेनेबल एक्सेसरीज
हैंडमेड ज्वेलरी, क्लॉथ बैग्स, वेगन लेदर फुटवियर और रिसायकल्ड मटेरियल से बनी एक्सेसरीज वियर करें। ये आपके लुक को यूनिक बनाती हैं और सस्टेनेबल भी रहती हैं।
क्वालिटी का रखें ध्यान
बुहत सारे कपड़े खरीदने के बजाए अच्छी क्वालिटी वाले कपड़े चुनें जो लंबे समय तक चलें। ऑर्गेनिक कॉटन, लिनन, खादी और हैंडलूम फैब्रिक आपकी स्टाइलिंग को क्लासिक और टाइमलेस बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Old Money Fashion Trend क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर? जानिए इसकी खास वजह
लेखिका-दीक्षा प्रियदर्शिनी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit- Shutterstock, Sakhi
