Best Blouse for Green Saree: कितने भी फैशन ट्रेंड आ जाएं, साड़ी की बात ही अलग है। साड़ी में लुक उभर कर आता है, यह वजह है की भारतीय महिलाएं इसे पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। खासकर पूजा-पाठ और त्योहारों के दिनों में साड़ी पहनना बहुत अच्छा लगता है। अगर आप भी सावन में ग्रीन साड़ी पहन रही हैं, इसके साथ कुछ बेहतरीन ब्लाउज डिजाइंस कैरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन ब्लाउज कलर्स के बारे में।
रॉयल पर्पल ब्लाउज
अगर आप ग्रीन साड़ी पहन रही हैं, लेकिन इसके साथ किस कलर का ब्लाउज पहनें इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो किसी भी ग्रीन साड़ी के साथ आप रॉयल पर्पल ब्लाउज शामिल कर सकती हैं। पर्पल और ग्रीन का कॉम्बिनेशन आपको एक बेहतरीन और रॉयल लुक दे सकता है।
ऑफ-व्हाइट ब्लाउज
आपके लिए आइवरी या ऑफ-व्हाइट ब्लाउज भी बेस्ट रहेगा, जिसे आप किसी भी शेड की ग्रीन साड़ी के साथ पहनकर अपने लुक को परफेक्ट और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऑफ-व्हाइट ब्लाउज को आप टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।
गोल्डन ब्रोकेड ब्लाउज
ग्रीन साड़ी के साथ पहनने के लिए आप गोल्डन ब्रोकेड ब्लाउज भी परफेक्ट हो सकते हैं। इसे और क्लासी लुक देने के लिए आप बोट नेक या प्रिंसेस कट में बनवा सकती हैं। यह आपके पूरे सावन लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाने में भी मदद करेंगे।
मजेंटा पिंक ब्लाउज
ग्रीन साड़ी के साथ अगर आप भी कुछ कंट्रास्ट शामिल करने का सोच रही हैं, तो मजेंटा कलर का ब्लाउज भी परफेक्ट होगा। यह सबसे क्लासिक कंट्रास्ट माना जाता है, जिसे आप सावन के दिनों में ग्रीन साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इस कलर के ब्लाउज को आप डोरी डिजाइन में टेलर से बनवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Chinese Collar Blouse Ke Designs: साड़ी में पाएं क्लासी लुक, ट्राई करें ये चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइंस
येलो कलर स्टाइलिश ब्लाउज
येलो कलर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देता है। ऐसे में बात करें ग्रीन साड़ी की, तो इसके साथ येलो ब्लाउज खूब उठाऊ देगा। इस ब्लाउज को आप स्वीटहार्ट नेक या फुल नेट स्लीव्स जैसा डिजाइन करवा सकती हैं।
मैरून ब्लाउज
ग्रीन कलर की साड़ी के साथ आप चाहें तो भीड़ से अलग दिखने के लिए मैरून ब्लाउज भी पेयर कर सकती हैं। यह एक यूनिक कंट्रास्ट है, जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेगा। इस ब्लाउज की नेक वी-नेक रखवा सकती हैं, इसके अलावा स्लीव्स की बात करें, तो पफ स्लीव्स भी अच्छी लगेंगी।
अगर आप इन्हीं सब कलर्स के कंट्रास्ट ब्लाउज को ग्रीन साड़ी के साथ पेयर करती हैं, तो इससे सावन लुक परफेक्ट बन सकता है।
यह भी पढ़ें- Ajrak Print Blouse Designs: प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल करें अजरक प्रिंट ब्लाउज, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : flipkart/suhanifashiion/BADE SUHANE/vasumatis/myntra/fazals/pinterest/Prem/VJV NOW
