साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी अपनी सादगी और नेचुरल ब्यूटी के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। बिना हैवी मेकअप और तड़क-भड़क के भी उनका पारंपरिक अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता है। जल्द ही वह फिल्म 'रामायण' में माता सीता की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस में खास उत्साह है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में कुछ अलग और ग्रेसफुल ट्राई करना चाहती हैं, तो साई पल्लवी के साड़ी लुक्स बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकते हैं। आइए जानते हैं, उनके ऐसे ही खास साड़ी लुक्स के बारे में।

साई पल्लवी के टॉप 3 साड़ी लुक्स और स्टाइलिंग टिप्स

सावन के पावन महीने में अगर आप हैवी तड़क-भड़क वाली साड़ियों की जगह सिंपल साड़ी पहनना चाहती हैं, तो अभिनेत्री साई पल्लवी का स्टाइल आपके बहुत काम आएगा। आप उनके कुछ चुनिंदा साड़ी लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।

1. गुलाबी रंग की कढ़ाई वाली साड़ी

सावन के महीने में पूजा-पाठ या पारिवारिक आयोजनों के लिए आप गुलाबी रंग की कढ़ाई वाली साड़ी को चुन सकती हैं। ऐसी साड़ियां त्योहारों पर पहनने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। साई पल्लवी अक्सर बिना किसी तड़क-भड़क वाले सिंपल फैब्रिक पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी सिंपल लुक चाहिए, तो इसे जरूर शामिल करें।

स्टाइल करने का तरीका: इस साड़ी के साथ आप बालों में मोगरे का ताजा गजरा लगाएं और साथ में स्टेटमेंट रोज गोल्ड झुमके कैरी करें। नेचुरल स्किन टोन के साथ हल्की पिंक लिपस्टिक इस लुक को निखार देगी। 

2. ऑफ-व्हाइट एंड टील साड़ी डिजाइन

सावन के दिनों में पहनने के लिए आप ऑफ-व्हाइट और टील कॉम्बिनेशन वाली साड़ी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको बेहद फ्रेश और मॉडर्न वाइब देने में मदद करेगी। अगर आप हैवी साड़ियों से बचना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।

स्टाइल करने का तरीका: इस साड़ी को कोल्हापुरी चप्पल या मोजरी के साथ पेयर करें। इसके अलावा मिनिमल मेकअप, हल्का काजल और बालों में हाफ पोनी स्टाइल करके पूरे लुक को क्लासी टच दे सकती हैं।  

3. क्रीम एंड पिंक कांजीवरम सिल्क साड़ी

किसी खास त्यौहार या सावन के सोमवार के व्रत पर पारंपरिक रूप से तैयार होने के लिए आप एक्ट्रेस साई पल्लवी की तरह इस खूबसूरत क्रीम एंड पिंक कांजीवरम सिल्क साड़ी को ट्राई करें।

स्टाइल करने का तरीका: कानों में गोल्ड-टोन झुमके और माथे पर छोटी स्टोन वर्क बिंदी लगाएं। हेयरस्टाइल में आप लो-बन या फिर सिंपल ओपन हेयर स्टाइल रखें।  

सावन के पावन अवसर पर भारी-भरकम कपड़ों की जगह ऊपर बताएं गए साई पल्लवी के कुछ साड़ी लुक्स को आप ट्राई कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   instagram/saipallavieditzs