रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। लोग इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन हर बहन सबसे सुंदर, एथनिक और अलग नजर आना चाहती है। अगर आप इस बार वही पुराने साधारण सलवार-कमीज, अनारकली या प्लाजो सूट पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार भीड़ से हटकर कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं फारसी सलवार सूट की। इस तरह के सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो रक्षाबंधन पर पहनने के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। 

रक्षाबंधन पर पहनने के लिए 5 ट्रेंडी फारसी सलवार सूट डिजाइंस

रक्षाबंधन के दिन अगर आप भी सादगी के साथ-साथ एक रॉयल और ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं फारसी सलवार सूट के इन 5 ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइंस के बारे में -

1. प्रिंटेड कॉटन फारसी सूट

इस साल रक्षाबंधन के दिन आप इस खूबसूरत प्रिंटेड कॉटन फारसी सूट को कैरी कर सकती हैं। यह सूट खासकर राखी बांधने या पूजा-पाठ के दौरान पहनने के लिए बेस्ट हो सकता है। इस तरह के सूट सिंपल-सोबर और पहनने में बेहद ढीले-ढाले होते हैं। अपने रक्षाबंधन लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। 

(Image credit: myntra/KALINI)

2. हैवी गोटा-पत्ती वर्क फारसी सलवार सेट

गोटा-पत्ती वर्क वाला फारसी सूट स्टाइल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आप इस तरह के सूट को रक्षाबंधन पर पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस सूट वाले लुक को अगर आप और बेहतर बनाना चाहती हैं, तो इसके साथ मिनिमल मेकअप, एलिगेंट हेयरस्टाइल और गोल्डन ज्वेलरी पेयर करके अपना रक्षाबंधन लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

(Image credit: myntra/KALINI)

3. एथनिक स्ट्रेट कुर्ता और फारसी सलवार सूट सेट

रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर आप रॉयल फील पाना चाहती हैं, तो आपके लिए एथनिक स्ट्रेट कुर्ता और फारसी सलवार सूट सेट परफेक्ट हो सकता है। इसके साथ आप मैचिंग दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। फारसी सलवार सूट वाले लुक में गॉर्जियस दिखने के लिए आप इसके साथ मोजड़ी या जूती पहनकर पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इस सूट के साथ कुंदन-पर्ल नेकलेस सेट भी बहुत जंचेगा। 

(Image credit: myntra/JANOI) 

यह भी पढ़ें- Farsi Salwar Suit Designs: गर्मियों में भी दिखना है नवाबी और क्लासी? ट्राई करें ये 'फारसी सलवार सूट'

4. एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर फारसी सलवार सूट

इस साल रक्षाबंधन पर सबसे अलग और डिफरेंट लुक पाने के लिए आप फारसी सलवार सूट के इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की सलवार का निचला हिस्सा चौड़ा और कढ़ाईदार होता है, जो आपको स्टाइलिश और रॉयल वाइब देता है। इसके साथ न्यूड मेकअप करके आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। फुटवियर में आप कोल्हापुरी चप्पल भी कैरी कर सकती हैं।  

(Image credit: myntra/Anouk) 

5. बैंड कॉलर मिरर वर्क फारसी सलवार सूट

अगर आप अपने एथनिक लुक को रक्षाबंधन पर थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो फारसी सलवार सूट का यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसे आप गोल्डन एक्सेसरीज के साथ पेयर करके अपने फेस्टिव लुक को खास और भीड़ से अलग बना सकती हैं। इन दिनों इस तरह के सूट काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप राखी के दिन आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।    

(Image credit: nykaafashion/MYSHKA)

यह भी पढ़ें- Fancy Farsi Salwar Suit for Bakrid:   इस बकरीद ट्राई करें  फारसी सूट के ये फैंसी डिजाइंस, देंगें डिफरेंट लुक

रक्षाबंधन 2026 पर अगर आप भी भीड़ से अलग और कुछ डिफरेंट ट्राई करने की सोच रही हैं, तो आपके लिए ये 5 फारसी सलवार सूट डिजाइंस सबसे बेस्ट रहेंगे। इस तरह के सूट डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपके फेस्टिव लुक के लिए एकदम सही चुनाव साबित होंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।