रक्षाबंधन पर बहनें न सिर्फ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, बल्कि इस दिन वे सजती-संवरती भी हैं। त्योहारों पर अधिकतर महिलाएं एथनिक और ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस साल राखी के मौके पर अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं, तो यह लेख आपके लिए बेस्ट हो सकता है। अनारकली सूट रॉयल और गॉर्जियस लुक देता है, जो फेस्टिव सीजन में पहनने के लिए एकदम सही रहता है। हालांकि, केवल अनारकली सूट पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे स्टाइल करने का तरीका भी सही होना चाहिए।

अनारकली सूट को स्टाइल करने की 3 एथनिक गाइड

रक्षाबंधन के दिन अगर आप भी अनारकली सूट में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो यह 3 एथनिक गाइड आपके बेहद काम आएगी-

1. मौके के हिसाब से चुनें सही फैब्रिक

अनारकली सूट खरीदते समय आप सिर्फ उसका घेर या कलियां ही नहीं, बल्कि कपड़े के फैब्रिक को भी जरूर चेक करें। अगर आप उमस भरे मौसम में पहनने के लिए अनारकली खरीद रही हैं, तो ऑर्गेंजा, शिफॉन, जॉर्जेट या लाइट कॉटन फैब्रिक सबसे सही रहेंगे। सही फैब्रिक को चुनकर आप खूबसूरत दिखने के साथ-साथ काफी आरामदायक भी महसूस करेंगी।

(image credit: pinterest/pinterest/Lakshmi)

2. हाइट और बॉडी शेप के हिसाब से करें खरीदारी

हर महिला का बॉडी शेप एक जैसा नहीं होता। अनारकली सूट तब ज्यादा अच्छा लगेगा, जब आप इसे अपने बॉडी शेप और हाइट के हिसाब से चुनेंगी। इसलिए अनारकली की लंबाई और कट्स का खास ध्यान रखें। अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है, तो फ्लोर-लेंथ के बजाय एंकल-लेंथ अनारकली चुनें। वहीं अगर आपकी हाइट अच्छी है, तो हैवी बॉर्डर वाला फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट आप पर बहुत अच्छा लगेगा।

(image credit: pinterest/Fairyflower)

3. दुपट्टा ड्रेपिंग से लाएं रॉयल टच

अक्सर महिलाएं अनारकली सूट के साथ दुपट्टे को किसी भी तरह ओढ़ लेती हैं, लेकिन सही दुपट्टा ड्रेपिंग आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद कर सकती है। अगर आपका अनारकली सूट हैवी है, तो दुपट्टे को एक कंधे पर पिन-अप करके खुला छोड़ दें। अगर सूट प्लेन है, तो गोटा-पट्टी वर्क वाला हैवी दुपट्टा चुनें और इसे कंधे पर पिन लगाकर बाकी हिस्सा फ्री छोड़ दें।  

यह भी पढ़ें- Short Anarkali Kurti Designs: जींस के साथ ट्राय करें ये शॉर्ट अनारकली कुर्तियां, मिलेगा इंडो-वेस्टर्न लुक

(image credit: pinterest/pinterest/RANK EXPORTS)

अनारकली स्टाइल करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

रक्षाबंधन पर अनारकली सूट पहनते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखे। जैसे - 

  • अनारकली सूट के साथ ज्वेलरी का सही बैलेंस बनाएं। नेकलाइन हैवी है, तो गले में नेकलेस के बजाय हैवी इयररिंग्स पहनें।
  • सही फुटवियर आपके अनारकली सूट लुक में चार चांद लगा देंगे। इसके साथ आप पारंपरिक जूती कैरी करें।
  • सुंदर बन या सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल और हल्का मेकअप आपके लुक को पूरा कर सकता है।

इस साल रक्षाबंधन पर अगर आप अनारकली सूट पहन रही हैं, तो अपने लुक को परफेक्ट और भीड़ से अलग बनाने के लिए ऊपर बताई गई स्टाइलिंग गाइड को जरूर फॉलो करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।