शादी-ब्याह के मौके पर हर महिला सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है। अपने लुक को परफेक्ट और रॉयल टच देने के लिए वे न सिर्फ आउटफिट, बल्कि कई तरह की एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर आप भी शादी के दौरान अपने ओवरऑल लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल या एथनिक कपड़ों के साथ खुले बालों में कुछ बेहतरीन पर्ल चेन हेयर एक्सेसरीज शामिल करके अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं।

शादी के लिए 4 ट्रेंडी पर्ल हेयर एक्सेसरीज डिजाइंस

पर्ल हेयर चेन्स और पर्ल वाइन्स दोनों ही तरह की हेयर एक्सेसरीज बालों को बेहद सॉफ्ट, एस्थेटिक और परफेक्ट लुक देती हैं। इस तरह की चेन्स साड़ी, लहंगे और अनारकली सूट जैसे आउटफिट्स की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। आइए जानते हैं पर्ल हेयर वाइन्स और चेन्स के कुछ खूबसूरत डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान तरीकों के बारे में।

1. सेंटर पार्टिंग पर्ल माथा पट्टी स्टाइल

बीच की मांग निकालकर आप दोनों किनारों पर बारीक मोतियों की चेन को बालों से लपेट सकती हैं। यह स्टाइल बिल्कुल किसी महारानी जैसा लुक देता है। इस तरह की एक्सेसरीज को आप किसी भी हैवी लहंगे या भारी साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। 

pinterest/Eternz

2. हाफ टाई वेव्स के साथ पर्ल वाइन्स

बालों को हल्का सा कर्ल करें और आगे की दो लटों को पीछे ले जाकर पिन कर लें। अब वहां एक फूल और मोतियों वाली पर्ल वाइन लगाएं। यह इंडो-वेस्टर्न और धोती-कुर्ता सेट के साथ सबसे सही लगेगा। इसे आप मेहंदी, संगीत या शादी के किसी भी इवेंट में आसानी से ट्राई कर सकती हैं। 

pinterest/Etsy 

3. खुले बालों की लटों में पर्ल स्ट्रिंग्स

लंबे सीधे या वेवी बालों के बीचों-बीच पतली मोतियों की लड़ियों को पिन कर दें। जब भी आप खुले बालों में इसे लगाएंगी, तो चलते या नाचते समय यह बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देगा। इसे आप किसी भी खूबसूरत साड़ी या सूट के साथ ट्राई कर सकती हैं। 

pinterest/Trendy ideas

4. साइड स्वैप्ट कर्ल्स के साथ पर्ल क्लिप चेन

सारे बालों को एक कंधे की तरफ साइड पार्टिंग में रखें। दूसरी तरफ कान के ऊपरी हिस्से पर मल्टी-लेयर पर्ल चेन लगा लें। बालों को एक कंधे पर करके जब आप इस चेन को लगाएंगी, तो यह आपके लुक को बेहद मॉडर्न, क्लासी और एलीगेंट टच देगा। इसे आप गाउन या कुर्ता-पैंट सेट के साथ कैरी कर सकती हैं। 

pinterest/The Ntz Store

पर्ल हेयर एक्सेसरीज लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

अगर आप अपने बालों में पर्ल चेन या वाइन्स लगाने जा रही हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • मोतियों की चेन लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें या हल्के कर्ल कर लें, ताकि चेन बालों में उलझे नहीं।
  • पर्ल वाइन को अच्छी तरह सेट करने के लिए हमेशा बालों के कलर से मिलती-जुलती बॉबी पिंस का ही इस्तेमाल करें।
  • खुले बालों में एक्सेसरीज लगाने से पहले आप हेयर स्प्रे या होल्डिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे हेयर स्टाइल लंबे समय तक टिका रहे।
  • अगर आपके कपड़ों पर गोल्डन जरी का काम है, तो आप ऑफ-व्हाइट पर्ल का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो बहुत जंचेगा। 

निष्कर्ष: फैशन की इस दुनिया में अगर आप भी एक अलग और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो एक जैसी हेयर एक्सेसरीज इस्तेमाल करने के बजाय इस साल इस लेख में बताई गई पर्ल हेयर एक्सेसरीज को जरूर ट्राई करें। इस तरह की खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज आपके वेडिंग लुक को सबसे शानदार और यादगार बना देंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।