Peacock Shape Earrings: महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक एक्सेसरीज शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन की इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, तो अब आप कुछ मोर डिजाइन वाले इयररिंग्स शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन इयररिंग्स के बारे में।
गोल्ड प्लेटेड पीकॉक झुमकी
अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में जा रही हैं और ऐसे में उस इवेंट में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ आप इस तरह के मोर डिजाइन वाली गोल्ड प्लेटेड पीकॉक झुमकी को शामिल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स के डिजाइन आपके चेहरे की खूबसूरती को दुगना कर देंगे।
पीकॉक लीफ पैटर्न इयररिंग्स
यही नहीं आप इस तरह के लेटेस्ट और नए पैटर्न वाले पीकॉक लीफ पैटर्न इयररिंग्स को शामिल कर सकती हैं। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स को आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से आसानी से खरीद सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड घुंघरू डिजाइन पीकॉक इयररिंग्स
आपके लिए इस तरह की मोर डिजाइन वाले गोल्ड प्लेटेड घुंघरू डिजाइन पीकॉक इयररिंग्स भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपकी खूबसूरती को किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर अपने पूरे लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच दे सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स को आप चाहें, तो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी आसानी से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Artificial Gold Sui-Dhaga: हर आउटफिट पर सूट करेंगे ये गोल्ड प्लेटेड सुई-धागा इयररिंग्स; कानों में नहीं होगा दर्द
गोल्ड प्लेटेड पीकॉक ड्राप इयररिंग्स
अगर आपको इयररिंग्स पहनने का बहुत शौक हैं और आपके पास एक से एक इयररिंग्स का कलेक्शन हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले गोल्ड प्लेटेड पीकॉक ड्राप इयररिंग्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। इसे आप साड़ी के साथ भी शामिल कर सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड मोर पर्ल डिजाइन झुमकी
आप इस तरह की गोल्ड प्लेटेड मोर पर्ल डिजाइन झुमकी को भी शामिल कर अपने पूरे लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स को आप ट्रेडीशनल आउटफिट के अलावा साड़ी के साथ भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Jhumki Designs For Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें सोने की झुमकी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Kaithra/shree Ram jewellers/designerwall.in/arjunaaz design/Chidambaram Gold Covering
