अष्टमी और नवमी के पावन मौके पर घर में छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है। इस खास दिन हर मां अपनी नन्हीं परी को सुंदर और प्यारे कपड़ों में सजाना चाहती है। ऐसे में अगर आप भी इस अष्टमी अपनी लाडली को कुछ खास और यादगार तोहफा देने की सोच रही हैं, तो 1 ग्राम गोल्ड की छोटी बालियां एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं।

अष्‍टमी पर अपनी लाडली को ग‍िफ्ट करें ये 5 बाल‍ियां

ये बालियां दिखने में खूबसूरत तो होंगी ही, साथ ही बजट में भी होंगी। इसके अलावा ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होती हैं। ऐसे में हम आपको 5 खूबसूरत ड‍िजाइन की 1 ग्राम की बाल‍ियां द‍िखा रहे हैं। आइए देखते हैं-

1. फ्लावर शेप मिनी बाली

छोटी बच्चि‍यों के कानों में इस तरह की क्यूट फ्लावर डिजाइन वाली बालियां बहुत प्यारी लगती हैं। जैसा कि‍ आप देख पा रही हैं क‍ि इसमें छोटी सी गोल्ड हुप के ऊपर सफेद इनेमल वर्क वाला एक सुंदर सा फूल बना हुआ है।

क्यों है खास: यह पहनने में कानों पर भारी नहीं लगेगी। अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन के दौरान बच्ची को फ्रॉक, सूट या लहंगे के साथ इसे पहना सकती हैं।

image credit- pinterest/krupa

2. स्टार डैंगलर बाली

अगर आप बच्ची के लिए कुछ ट्रेंडी और थोड़ा अलग ढूंढ रही हैं, तो यह स्टार डिजाइन वाली बाली बेस्ट रहेगी। इसमें गोल बाली के नीचे एक छोटा सा तारों वाला लटकन बना हुआ है।

क्यों है खास: यह डिजाइन दिखने में बहुत मॉडर्न है और बच्चों को स्‍टार शेप वैसे भी काफी पसंद आते हैं। ऐसे में इसे बच्ची को ड्रेसेस, फ्रॉक या ट्रेडिशनल एथनिक वियर किसी के भी साथ पहना सकती हैं।

image credit- pinterest/Emiliana Jewels

3. ट्रेडिशनल घुंघरू बाली

अष्टमी पर ट्रेड‍िशनल लुक के लिए यह डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इसमें छोटी सी बाली के नीचे पारंपरिक डिजाइन के साथ छोटे-छोटे सोने के दाने लगे हुए हैं।

क्यों है खास: यह दिखने में ज‍ितनी सुंदर ड‍ि‍जाइन है, पहनने पर और ही खूबसूरत लगेगी। अगर आप ब‍िट‍िया को कन्या पूजन के दिन लहंगा-चोली, गरारा या पारंपरिक पटोला सूट पहना रही हैं, तो इस तरह की बाली भी पहना दें।

image credit- pinterest/tashfi khan

4. मिनिमल नोट लटकन वाली बालियां

अगर आप अपनी नन्हीं परी के लिए बहुत ही सिंपल, एलिगेंट और कंफर्टेबल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसमें ऊपर एक छोटा गोल्ड स्टड है और नीचे ट्विस्टेड नोट शेप का छोटा सा लटकन द‍िख रहा है।

क्यों है खास: यह डिजाइन कान में अटकता नहीं है और बच्ची इसे आसानी से पूरे दिन पहन सकती है। इसे आप बच्‍चि‍यों को एथनिक कुर्ती, सूट या फ्रॉक पर पहना सकती हैं।

image credit- pinterest/Goldside Jewelry 

5. सिंगल स्टोन बाली

अगर आप अपनी बच्ची के लिए थोड़ा शाइनी और क्लासिक लुक चाहती हैं, तो यह सोलिटेयर या डायमंड लुक वाली बाली परफेक्ट रहेगी। इसमें पतले हुक के साथ नीचे एक छोटा सा स्टोन (नग) लगा हुआ है। यही सबसे सुंदर लग रहा है।

क्यों है खास: यह डिजाइन बहुत ही हल्का, ग्रेसफुल और एलिगेंट है, जो बच्चे के कानों में बिल्कुल भी हैवी नहीं लगेगा। इसे आप अष्टमी पर फैंसी ड्रेस या एथनिक ड्रेस किसी के साथ भी पहना सकती हैं।

image credit- pinterest/Evlina Lebedeva

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- AI/pinterest