भारतीय संस्कृति में हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत पवित्र माना जाता है। हरियाली तीज के दिन सोलह श्रृंगार करके पूजा-पाठ करने का विशेष महत्त्व है। सोलह श्रृंगार में महिलाएं एक से बढ़कर एक ज्वेलरी शामिल करती हैं। अगर आप भी इस दिन भीड़ से अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अपनी साड़ी या सूट के साथ कुछ ट्रेंडी नथ डिजाइंस शामिल कर सकती हैं। एक परफेक्ट नथ आपके एथनिक और ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने में मदद करेगी।
हरियाली तीज पर ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी और स्टनिंग नथ डिजाइंस
इस हरियाली तीज न सिर्फ खूबसूरत कपड़े, बल्कि आप ये 7 ट्रेंडी और स्टनिंग नथ डिजाइंस ट्राई करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं:
1. मल्टी-कलर हाफ-मून प्रेसिंग नथ
हरियाली तीज के खास पर्व पर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह की सेमी-सर्कुलर कुंदन और पर्ल प्रेसिंग नथ को ट्राई कर सकती हैं। हाफ-मून शेप वाला यह डिजाइन महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी या सिल्क साड़ियों के साथ खूब जंचेगा।
(Image credit: pinterest/online shopping)
2. कुंदन और पर्ल-बॉर्डर राउंड नथ
नथ हमारे पूरे चेहरे के लुक को बदल देती है। ऐसे में आप इस क्लासिक गोल नथ को हरियाली तीज पर पहनने के लिए चुन सकती हैं। यह आपको एक परफेक्ट एथनिक लुक देने में मदद करेगी। इसे आप न सिर्फ साड़ी, बल्कि हैवी अनारकली सूट के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
(Image credit: pinterest/Paisley Pop)
3. पारंपरिक अर्धचंद्राकार रूबी-पर्ल नथ
अगर आप इस साल हरियाली तीज पर अपने लुक को सबसे अलग बनाने के लिए कांजीवरम या बनारसी साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ आप यह खूबसूरत अर्धचंद्राकार रूबी-पर्ल नथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह का नथ डिजाइन न सिर्फ आपके साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा, बल्कि आपके चेहरे की खूबसूरती को भी दोगुना कर देगा।
(Image credit: pinterest/asmaaccessoriesinuae)
यह भी पढ़ें- Bridal Nath Designs: ब्राइडल लुक को रॉयल और एलिगेंट बना सकती हैं ये 10 नथ डिजाइंस, आप भी जरूर करें ट्राई
4. क्लासिक ग्रीन एमराल्ड गोल नथ
हरियाली तीज के लिए इस तरह की नथ भी परफेक्ट रहेगी। इसे आप पेस्टल कलर के आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। अपने लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए आप ग्रीन एमराल्ड वाले इयररिंग्स भी मैच कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
(Image credit: pinterest/VIRASAA JEWELLERY)
5. फ्लोरल क्लस्टर और हैंगिंग नोज पिन
फूलों के पैटर्न वाले नथ डिजाइंस इन दिनों महिलाओं के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में हरियाली तीज के खास मौके पर पहनने के लिए ऐसी नथ एक परफेक्ट ऑप्शन होगी। यह खासकर नई-नवेली दुल्हनों के लिए बेस्ट चॉइस है। ऐसे नथ डिजाइंस आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से भी खरीद सकती हैं।
(Image credit: pinterest/True Love)
यह भी पढ़ें- Gold Nath Designs: अभी-अभी हुई है शादी? सोने की नथ के ये मॉडर्न डिजाइंस संवारेंगे नई दुल्हन का लुक
6. पैसले या केरी मोटिफ नोज पिन
अगर आपको भारी नथ पसंद नहीं है और आप हल्की या छोटी नथ पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, तो आपके लिए यह नथ परफेक्ट रहेगी। इसे आप न सिर्फ हरियाली तीज, बल्कि किसी भी खास त्योहार पर पहनकर भीड़ से हटकर दिख सकती हैं। इस तरह के नथ डिजाइंस आपको नजदीकी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे।
(Image credit: pinterest/Vellismith)
7. ब्राइडल फ्लोरल कुंदन क्लस्टर नथ
फ्लोरल मोती नथ को भी आप हरियाली तीज के दिन पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इस नथ का शेप फूल के जैसा होता है, जिसे पहनकर आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसे आप शरारा सूट, इंडो-वेस्टर्न या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
(Image credit: pinterest/Musaddilal Jewellers)
यह भी पढ़ें- ये 4 स्टोन वर्क नथ डिजाइंस करें ट्राई, सावन में सिंपल साड़ी भी लगेगी डिजाइनर
हरियाली तीज पर आप ऊपर बताई गई किसी भी नथ में से अपनी पसंदीदा नथ चुनकर पहन सकती हैं। ये सभी नथ डिजाइंस आपको एक डिफरेंट और अट्रैक्टिव फेस्टिव लुक देने में मदद करेंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
