शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। ऐसे में अगर आप भी नौ दिनों तक नौ अलग-अलग शुभ रंगों के कपड़े पहनना चाहती हैं, तो इस नवरात्रि डांडिया नाइट्स और पूजा उत्सव के दौरान कुछ अलग और यूनिक आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ये सभी नौ दिनों के अलग-अलग रंग के आउटफिट आपको भीड़ से अलग और गॉर्जियस दिखाने में मदद करेंगे।
नवरात्रि के 9 रंग और हर दिन के लिए 3-3 यूनिक आउटफिट ऑप्शंस
अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस लेख में नौ दिनों और नौ खास रंगों का एक कम्प्लीट फैशन गाइड देंगे। आइए जानते हैं हर दिन के लिए तीन-तीन शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट ऑप्शंस -
पहला दिन - नारंगी रंग
अगर आप नवरात्रि के पहला दिन खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस दिन नारंगी कलर के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप घटस्थापना के दौरान नारंगी कलर की खूबसूरत चनिया चोली पहन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो नारंगी कलर का शरारा या सिल्क नारंगी साड़ी भी पहन सकती हैं।
दूसरा दिन - सफेद रंग
दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। इस दिन पूजा के दौरान आप सफेद रंग पहनकर सबसे अलग दिख सकती हैं। आप ऑल-व्हाइट कॉटन चनिया चोली पहन सकती हैं या चिकनकारी वर्क वाला सफेद अनारकली सूट भी सही लगेगा। अगर व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहनना चाहती हैं, तो वह भी बेस्ट रहेगा।
तीसरा दिन - लाल रंग
तीसरा दिन यानी मां चंद्रघंटा की पूजा के समय आप त्योहारों पर खूब जचने वाले रेड कलर के आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। इस दिन पूजा के दौरान या डांडिया नाइट में पहनने के लिए क्लासिक ब्राइट रेड गुजराती चनिया चोली और हैवी झुमके ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आपके ऊपर रेड कांजीवरम साड़ी या रेड कुर्ती-स्कर्ट सेट भी खूब जचेगा।
चौथा दिन - शाही नीला रंग
चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है। इस दिन आप सबसे अलग दिखने के लिए रॉयल ब्लू कलर का वेलवेट या सिल्क लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप नेवी ब्लू प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती और गोटा-पत्ती प्लाजो भी ट्राई कर सकती हैं। आपके लिए ब्लू घेरदार अनारकली सूट भी इस दिन पहनने के लिए बेस्ट हो सकता है।
पांचवां दिन - पीला रंग
नवरात्रि का पांचवां दिन आप पीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं। इसके लिए आप बंधेज वर्क वाली पीले रंग की चनिया चोली पहन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो पीले रंग का अनारकली सूट या येलो चंदेरी सिल्क साड़ी भी सही लगेगी।
छठा दिन - हरा रंग
छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। इस दिन पूजा के दौरान आप हरा रंग पहनकर सबसे अलग दिख सकती हैं। आप बॉटल ग्रीन कलर का घेरदार गाउन पहन सकती हैं या ग्रीन कलर का प्लेन कुर्ता-प्लाजो सेट भी सही लगेगा। अगर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो ग्रीन पटोला साड़ी बेस्ट रहेगी।
सातवां दिन - ग्रे रंग
सातवां दिन यानी मां कालरात्रि की पूजा के समय आप ग्रे कलर का यह खूबसूरत गरारा ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप इस दिन ऑफिस में पहनने के लिए ड्रेस देख रही हैं, तो ग्रे कलर का यह कुर्ता सेट सही लगेगा। आप ग्रे इंडो-वेस्टर्न भी कैरी कर सकती हैं।
आठवां दिन - बैंगनी रंग
आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन आप पर्पल या वाइन कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला गरबा लहंगा पहन सकती हैं, जो खासकर डांडिया नाइट के लिए बेस्ट रहेगा। इसके अलावा आप बैंगनी रंग का बनारसी सिल्क सूट और नेट दुपट्टा भी ट्राई करें। साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो बैंगनी कलर की रफल साड़ी पहन सकती हैं।
नौवां दिन - हरा रंग
नवरात्रि के आखिरी दिन यानी मां सिद्धिदात्री की पूजा के समय आप एक बार फिर हरे रंग के खूबसूरत आउटफिट पहन सकती हैं। आप इस दिन ग्रीन कलर का शानदार ट्रेडिशनल लहंगा, ग्रीन अनारकली या हरी सिल्क साड़ी पहनकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में चनिया चोली के साथ कौन सी लिपस्टिक लगाएं, अपनी स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही शेड
निष्कर्ष:अगर आप भी नौ दिनों के नौ रंगों के हिसाब से ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए कुछ आउटफिट आइडियाज बेस्ट हो सकते हैं। इस तरह की ड्रेसेस आपको हर दिन एक फ्रेश और ग्रेसफुल लुक देने में मदद करेगी। इन्हें आप सही एक्सेसरीज और मिनिमल मेकअप के साथ लुक पूरा कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Image Credit:AI)
-1791466618567_m.webp)