देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्रि का जश्न मनाया जाता है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने का खास महत्व माना जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है और इस दिन रॉयल ब्लू रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है। आज इस लेख में हम आपको रॉयल ब्लू कलर के 6 ऐसे ही ट्रेंडी एथनिक आउटफिट डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके फेस्टिवल लुक को बेहद खास बना देंगे।

रॉयल ब्लू कलर के 6 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट

अगर आप भी इस साल नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनना चाहती हैं, तो गरबा नाइट से लेकर ऑफिस लुक तक के लिए ये खूबसूरत आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं।

1. रॉयल ब्लू चनिया चोली

अगर आप डांडिया नाइट के लिए जा रही हैं और नवरात्रि के चौथे दिन शुभ रंग पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत रॉयल ब्लू चनिया चोली सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसके साथ आप बालों में परांदा लगाकर एक सुंदर हेयरस्टाइल बना सकती हैं, जो आपके एथनिक लुक को पूरी तरह कंप्लीट कर देगा।

(image credit: pinterest/Nazni aesthetics finds) 

2. ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट

आप चाहें तो रॉयल ब्लू कलर का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से मंगा सकती हैं या फिर किसी नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं। इस तरह के इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ प्लेटफॉर्म हील्स पहनकर आप अपने ऑफिस या डांडिया नाइट में जा सकती हैं।

(image credit: pinterest/Bittuus fashion) 

3. स्टाइलिश काफ्तान ड्रेस

अगर आप कुछ डिफरेंट और आरामदायक ट्राई करने की सोच रही हैं, तो आपके लिए रॉयल ब्लू कलर की काफ्तान ड्रेस सबसे बेस्ट हो सकती है। इस तरह की काफ्तान ड्रेस आपके नवरात्रि के चौथे दिन के लुक को अट्रैक्टिव बनाएगी। इसे आप किसी भी सुंदर ऑक्सीडाइज्ड या सिंपल ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।

(image credit: pinterest/Lailas Clothing)  

4. एलिगेंट कुर्ता-प्लाजो सेट

आपके लिए रॉयल ब्लू कलर का कुर्ता-प्लाजो सेट भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ऐसे कुर्ता-प्लाजो खासकर त्योहारों के मौके पर पहनने के लिए बहुत ही प्यारे लगते हैं। आप इसे पहनकर चौथे दिन माता रानी की पूजा में शामिल हो सकती हैं। इसके साथ सुंदर हेयरस्टाइल बनाकर और हेयर एसेसरीज लगाकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं।

(image credit: pinterest/Bittuus fashion) 

5. क्लासिक कुर्ता सेट

आपके लिए सिंपल और सोबर रॉयल ब्लू कुर्ता सेट भी परफेक्ट हो सकता है। ऐसे कुर्ते सेट आपको नजदीकी बाजार में आसानी से मिल जाएंगे, जो नवरात्रि के खास मौके पर ऑफिस पहनकर जाने के लिए बेस्ट हैं। अगर आप किसी मंदिर देवी दर्शन के लिए जा रही हैं, तब भी यह आउटफिट आपके ऊपर बहुत जचेगा।

(image credit: pinterest/Lailas Clothing)  

6. गॉर्जियस अनारकली सूट

अगर आप नवरात्रि के चौथे दिन एक हैवी और रॉयल लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो आप रॉयल ब्लू अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। ऐसा आउटफिट न सिर्फ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा, बल्कि पूरे दिन फ्रेश और हल्का महसूस करने में भी मदद करेगा। इसके साथ आप हाथों में नीले रंग की चूड़ियां और कानों में बड़े झुमके पहनकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं।

(image credit: pinterest/Lailas Clothing)  

निष्कर्ष:अगर आप भी नवरात्रि के चौथे दिन यानी मां कुष्मांडा को समर्पित दिन पर रॉयल ब्लू कलर के आउटफिट्स पहनना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए ये 6 डिजाइंस आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें पहनकर आप भीड़ से अलग और त्योहार पर बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।