शारदीय नवरात्रि आते ही अधिकतर महिलाएं अपने आउटफिट सिलेक्शन में लग जाती हैं। 9 दिनों तक चलने वाला मां दुर्गा का यह उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में खासकर वर्किंग वुमन अपने ऑफिस वाले लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट्स पहनकर जाना पसंद करती हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और इस दिन सफेद रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है।

6 बेहतरीन ट्रेंडी व्हाइट आउटफिट आइडियाज

अगर आप भी नवरात्रि के दूसरे दिन ऑफिस में या गरबा पंडाल में सफेद रंग में स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको 6 बेहतरीन ट्रेंडी व्हाइट आउटफिट आइडियाज देंगे, जो आपके लुक को संवार देंगे।

1. क्लासिक व्हाइट अनारकली सूट

व्हाइट कलर का अनारकली सूट हर खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह का खूबसूरत और घेरदार अनारकली सूट गरबा नाइट्स के दौरान पहन सकती हैं या फिर नवरात्रि के दूसरे दिन ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं। यह बेहद हल्का और आरामदायक होता है, जिसे पहनकर आप पूरा दिन बिना किसी परेशानी के बिता सकती हैं।

(image credit: pinterest/The Sneha Edits)

2. गोटा पट्टी वर्क कुर्ता सेट

गोटा पट्टी वर्क वाला कुर्ता सेट भी नवरात्रि के दूसरे दिन पहनने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस तरह का व्हाइट कुर्ता सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स या नजदीकी बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसके साथ आप एक मल्टी-कलर या बंधेज दुपट्टा पेयर करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगा।

(image credit: pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop)

3. स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट

इन दिनों अधिकतर महिलाओं में इंडो-वेस्टर्न लुक्स का काफी क्रेज देखा गया है। ऐसे में अगर आप डांडिया नाइट के लिए किसी परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे आप न सिर्फ डांडिया नाइट के लिए, बल्कि नवरात्रि के दूसरे दिन ऑफिस में होने वाली छोटी-मोटी पूजा के दौरान भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप बालों में गजरा लगाकर एक खूबसूरत हेयरस्टाइल बना सकती हैं।  

(image credit: pinterest/QueensVilla)

4. एलिगेंट व्हाइट चनिया चोली

अगर आप नवरात्रि के दूसरे दिन चनिया चोली पहनने का सोच रही हैं, लेकिन कौन-सी पहनें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपके लिए व्हाइट चनिया चोली बेस्ट हो सकती है। मां ब्रह्मचारिणी के दिन के लिए यह एकदम परफेक्ट चॉइस है। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं, जो आपके फेस्टिवल लुक में चार चांद लगा देगी।

(image credit: pinterest/Grootinn)

5. मॉडर्न शर्ट या कॉर्ड सेट

आप चाहें तो नवरात्रि के दूसरे दिन इस तरह के एलिगेंट शर्ट-स्कर्ट या कॉर्ड सेट को भी पहन सकती हैं। यह आपके ऑफिस लुक के साथ-साथ गरबा लुक दोनों के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है। यह आपके नवरात्रि लुक को हमेशा के लिए यादगार बना देगा। इसे आप दिन के समय ऑफिस में होने वाले फेस्टिव सेलिब्रेशन के दौरान आराम से कैरी कर सकती हैं।

(image credit: pinterest/Sana khan)

6. ट्रेंडी धोती कुर्ता सेट

बात करें धोती कुर्ता सेट की तो आजकल यह भी काफी ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप भीड़ से हटकर थोड़ा नया और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो व्हाइट धोती कुर्ता सेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसके साथ आप न्यूड मेकअप रखकर अपने लुक को एलीगेंट बना सकती हैं। फुटवियर में इसके साथ पंजाबी मोजड़ी या कोल्हापुरी चप्पल सबसे ज्यादा जचेगी।

(image credit: pinterest/sheetalbatra)

निष्कर्ष: अगर आप भी नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग के आउटफिट्स पहनना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए ये सभी 6 आउटफिट आइडियाज आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें पहनकर आप एक परफेक्ट एथनिक और ट्रेंडी लुक क्रिएट कर सकती हैं। ये सभी आउटफिट्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ दिनभर पहनने में बहुत कंफर्टेबल भी रहेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।