जब भी पुराने समय में शाही गहनों की बात होती है तो हमारे दिमाग में वहीं तस्वीरें बनती हैं, जिन गहनों को रानियां पहना करती थीं। उन्हीं में से एक है नौलखा हार। आमतौर पर जब भी नौलखा हार की बात होती है तो लोगों को लगता है कि इसे पहले भी महिलाओं के लिए ही बनाया गया होगा, जबकि ऐसा नहीं है। नौलखा हार की एक मशहूर ऐतिहासिक कहानी एक मराठा शासक और पेशवा परिवार से जुड़ी है।
बताया जाता है कि एक ही हार ने अलग-अलग शाही परिवारों का दौर देखा है। आज हम आपको अपने इस लेख में नौलखा हार की कहानी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
आखिर क्या होता है नौलखा हार?
‘नौलखा’ शब्द का सीधा मतलब होता है नौ लाख रुपये की कीमत वाला। पुराने समय में बहुत कीमती हारों के लिए इस नाम का इस्तेमाल किया जाता था। जिस नौलखा हार की ऐतिहासिक कहानी सबसे ज्यादा बताई जाती है, उसे पुराने रिकॉर्ड में पेशवा परिवार से जुड़ा बताया गया है। ये पेशवाओं का सबसे खूबसूरत गहना है। इसे मोती, पन्ना और हीरे जैसे बेशकीमती रत्नों के साथ बनाया जाता था।
पेशवा बाजीराव से कैसे जुड़ा इसका नाम?
इस हार की एक कहानी बताई जाती है कि पेशवा बाजीराव प्रथम और मराठाओं के पास यह हार काफी समय तक रहा था। बाद में यह दरभंगा राज के शाही आभूषणों का हिस्सा बन गया, जिसे आखिर में बेच दिया गया। उस दौरान इसकी कीमत नौ लाख रुपये थी, इसलिए इसे नौलखा कहा गया।
यह भी पढ़ें- 'चोकर नेकलेस' कैसे बना फैशन ट्रेंड? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास
हार में लगे थे बेशकीमती रत्न
यह हार अपनी कीमत के साथ-साथ अपनी बनावट के लिए भी खास था। इसमें मोती, हीरे और पन्ने लगे होते थे। ये हार लंबा था और इसकी गिनती दुनिया के सबसे खास आभूषणों में होती थी। यही वजह है कि नौलखा हार का नाम सिर्फ उसकी कीमत की वजह से ही मशहूर नहीं हुआ था। इसमें इस्तेमाल किए गए कीमती रत्नों ने भी इसे खास बनाया था।
आज कितनी हो सकती है नौलखा हार की कीमत?
उस समय तो नौलखा हार की कीमत 9 लाख बताई जाती थी, लेकिन अगर आज की बात करें तो इसकी कीमत अंदाजन 250 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Jhumka History: 2000 साल से भी पुराना है झुमके का फैशन, जानें इसकी पूरी कहानी
रानी के लिए नहीं, पुरुषों के शाही गहने की कहानी क्यों खास है?
पुराने समय में गहने सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं हुआ करते थे। राजा और पुरुष शासक भी अपने पहनावे में कीमती हार, अंगूठियां, बाजूबंद और दूसरे आभूषणों का इस्तेमाल करते थे। आज हम आमतौर पर हार को महिलाओं की ज्वैलरी के तौर पर देखते हैं, लेकिन शाही दौर में कीमती गहने राजसी पहचान और हैसियत का हिस्सा भी होते थे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit- Pinterest/Sruthi Adusumilli/Riya/Dipesh Jain
