भारतीय दुल्हन का श्रृंगार केवल सुंदर आउटफिट तक सीमित नहीं होता, बल्कि हर छोटी-सी चीज उनके रूप को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन्हीं गहनों में से एक है नथ, जो दुल्हन के चेहरे की खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ उनके सोलह श्रृंगार को पूरा करने में भी मदद करती है। आजकल दुल्हनें अपनी शादी के लुक को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए अलग-अलग राज्यों की ट्रेडिशनल Nath Designs पसंद कर रही हैं। इनमें महाराष्ट्र की खूबसूरत मराठी नथ से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ी नथ तक आपको देखने को मिल जाएंगी जिन्हें बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने भी पहना है। अगर आपकी शादी जल्द ही होने वाली है तो बिना समय गवाएं नीचे देखें 5 खूबसूरत और ट्रेंड में चल रहे नथ के डिजाइन।

दुल्हनों के लिए नथ के डिजाइन

आइए जानते हैं दुल्हनों के लिए पांच खूबसूरत और लोकप्रिय नथ डिजाइन के बारे में, जो आपके ब्राइडल लुक को शाही और आकर्षक बना सकते हैं।

1. पहाड़ी नथ: इनके साथ मिलेगा पहाड़ों की ट्रेडिशनल खूबसूरती

पहाड़ी नथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति का एक बेहद खूबसूरत गहना है। यह नथ अपने बड़े आकार, गोल बनावट और आकर्षक सुनहरी कारीगरी के लिए जानी जाती है। उत्तराखंड की गढ़वाली और कुमाऊंनी दुल्हनें इसे ज्यादा पहनती हैं। आपको बता दें, इसमें अक्सर सोने की सुंदर बनावट के साथ मोती, लाल या हरे रंग के छोटे स्टोन और बारीक नक्काशी देखने को मिलती है। ये नथ सामान्य नथ की तुलना में बड़ी होती है जिससे आप इसे चुनते समय अपने चेहरे के आकार को ध्यान में रख सकती हैं।

2. मराठी नथ: क्लासिक अंदाज में छा जाएं इन नथ के साथ

काजू के आकार में बनी हुई यह नथ डिजाइन अपनी अनोखी आकृति के लिए आजकल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इसे सिर्फ महाराष्ट्र की दुल्हनें ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों की मॉडर्न दुल्हनिया भी ट्राई कर रही हैं। बता दें, ये Nose Pin मोती, सोने और रंगीन स्टोन के साथ बनी हुई होती है जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। महाराष्ट्रीयन दुल्हनें अक्सर नौवारी साड़ी, चंद्र आकार वाली बिंदी और पारंपरिक सोने के गहनों के साथ इनको पहनना पसंद करती हैं। इसकी खास बात यह है कि यह बहुत भारी हुए बिना भी चेहरे को आकर्षक और पारंपरिक लुक देती है।

3. राजस्थानी नथ: शाही अंदाज और परंपरा की पहचान

बड़े आकार और शानदार कारीगरी के लिए लोकप्रिय हो रहे राजस्थानी नथ को आप अपने दुल्हन वाले आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इस नथ में सोने की गोल बनावट, कुंदन, पोल्की, मोती और रंगीन स्टोन का इस्तेमाल किया जाता है। कई डिजाइनों में नथ को बालों से जोड़ने के लिए एक खूबसूरत चेन भी लगाई जाती है, जिससे इसका शाही अंदाज और अधिक निखरकर सामने आता है। आप अपनी शादी वाले दिन राजस्थानी दुल्हन बनना चाहती हैं तो इसे लाल जोड़े, बंधेज लहंगे या फिर ट्रेडिशनल राजस्थानी पोशाक के साथ पहन सकती हैं, जिससे आपको बिल्कुल महारानी जैसा लुक मिलेगा।

4. कश्मीरी नथ: इनके साथ मिलेगा सादगी और नजाकत का अनोखा मेल

आजकल की Gen Z को पहाड़ों से कुछ ज्यादा ही लगाव होता है। अगर आप भी उनमें से ही कोई है जिनको कश्मीर की खूबसूरती दिल में उतर गई है और अपनी शादी में कश्मीरी दुल्हन की तैयार होना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ ट्राई करें कश्मीरी नथ। ये अपनी नाजुक बनावट के लिए जानी जाती है। इसमें खूबसूरत चेन का भी इस्तेमाल किया जाता है। इन Bridal Nath में अक्सर एक सुंदर गोलाकार रिंग होती है, जिसे कान या बालों की ओर जाने वाली चेन से सहारा दिया जाता है। जो दुल्हनें भारी गहनों के बजाय सादगी वाली ज्वेलरी पसंद करती हैं, उनके लिए यह सही रहेगी।

5. मॉडर्न डायमंड और कुंदन नथ: परंपरा के साथ मिलेगा नया फैशन

आज के समय में ब्राइडल फैशन में ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिजाइनों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। ऐसे में डायमंड और कुंदन नथ उन दुल्हनों के लिए बढ़िया रहेगी, जो अपने शादी के लुक में क्लासिक सुंदरता के साथ मॉडर्न लुक भी शामिल करना चाहती हैं। आपको बता दें, एक ओर जहां डायमंड नथ में छोटे-बड़े चमकदार हीरों का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं कुंदन नथ अपनी रंगीन और बारीक कामों के लिए पसंद की जाती है। इन नथों के डिजाइन छोटे, हल्के और बड़े आकार में भी उपलब्ध होते हैं। इन्हें लहंगे, साड़ी और इंडो-वेस्टर्न ब्राइडल आउटफिट के साथ आसानी से पहना जा सकता है। खास बात यह है कि मॉडर्न नथ के कई डिजाइन बिना नाक छिदवाए भी पहने जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।