आजकल नेल पॉलिश हर लड़की के मेकअप और स्टाइल का बेसिक हिस्सा बन चुकी है। किसी को क्लासिक रेड शेड पसंद है, तो कोई न्यूड, पेस्टल पिंक या बोल्ड ब्लैक कलर का फैन है। ऊपर से आजकल नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन का क्रेज भी पीक पर है। हम अपने आउटफिट और मूड के हिसाब से नाखूनों पर डिजाइंस बनवाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस नेल पॉलिश को हम आज बस एक फैशन ट्रेंड समझते हैं, उसकी हिस्ट्री हजारों साल पुरानी है?
दरअसल, पुराने जमाने में नेल पेंट सिर्फ सुंदर दिखने के लिए नहीं लगाई जाती थी बल्कि यह लोगों के स्टेटस सिंबल, पावर और अमीरी की पहचान होती थी। हैरानी की बात तो है कि उस दौर में हर किसी को नेल पॉलिश लगाने की परमिशन तक नहीं थी। ऐसे में आइए जानते हैं नेल पॉलिश की इस मजेदार और दिलचस्प कहानी क्या है-
image credit- vecteezy
करीब 5000 साल पुराना है नेल पॉलिश का इतिहास
आपको बता दें कि नेल पॉलिश का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है, जिसकी शुरुआत चीन से हुई थी। उस जमाने में मार्केट वाली नेल पॉलिश नहीं होती थी बल्कि गुलाब और ऑर्किड के फूलों, मोम और अंडे की सफेदी को मिलाकर शाइनी लाल या गुलाबी रंग तैयार किया जाता था। तब यह रॉयल फ्लेक्स करने का तरीका था। सिर्फ अमीर और ताकतवर लोग ही इसे लगाते थे। हैरानी की बात यह है कि उस दौर में पुरुष भी बड़े शौक से नेल पॉलिश लगाते थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 'सूरमा' तो तमिल में 'कान माई', जानिए भारत में कैसे बदला काजल का नाम और इतिहास
युआन राजवंश में लंबे नाखून और नेल गार्ड बने रईसी की पहचान
बताया जाता है कि पुराने चीन में युआन राजवंश (Yuan Dynasty) के दौर में नाखूनों को स्टाइल करने का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया था। उस समय अमीर घरानों के लोग अपने नाखून काफी लंबे रखते थे और उन्हें टूटने से बचाने के लिए सोने-चांदी के बने फैंसी नेल गार्ड पहनते थे। ये देखने में काफी रॉयल थे। असल में लंबे नाखून और नेल गार्ड उस दौर का सबसे बड़ा फ्लेक्स थे, जो यह दिखाते थे कि उस इंसान को अपने हाथों से कोई काम करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसके सारे काम नौकर-चाकर करते हैं।
- लंबे नाखून रखना उस जमाने में अमीरी और रॉयल लाइफस्टाइल की निशानी थी।
- नेल गार्ड नाखूनों को टूटने से बचाने के साथ-साथ हाथ की खूबसूरती भी बढ़ाते थे।
- इन्हें पहनने वालों को समाज में सबसे ऊंचे और रसूखदार घराने का माना जाता था।
हर किसी को नहीं था नेल पॉलिश लगाने का हक
आज तो कोई भी अपनी पसंद का नेल पेंट खरीदकर लगा सकता है, लेकिन पुराने जमाने में यह आजादी हर किसी को नहीं थी। तब नाखूनों का कलर भी इंसान के स्टेटस और क्लास से जुड़ा होता था। जागरण में छपी एक खबर के मुताबिक, करीब 600 ईसा पूर्व में एक आम या निचले तबके के व्यक्ति ने गलती से नेल पॉलिश लगा ली थी, जिसके लिए उसे मौत तक की सजा सुना दी गई थी।
यह भी पढ़ें- History Of Lipstick: जब लिपस्टिक नहीं थी, तब कैसे होंठों पर लाली लगाती थीं महिलाएं? जानें पूरा दिलचस्प किस्सा
मिस्र में चलता था मेहंदी वाला नेल ट्रेंड
नेल पॉलिश की पुरानी हिस्ट्री में मिस्र यानी Egypt का नाम भी काफी दिलचस्प है। बताया जाता है कि पुराने दौर में लोग अपने नाखूनों को रंगने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते थे। आज भी हम फेस्टिवल्स या शादियों में हाथों के साथ-साथ नाखूनों पर मेहंदी लगाते हैं। फर्क बस इतना आ गया है कि अब हमारे पास कई नेल पॉलिश शेड्स, जेल नेल्स और ट्रेंडी नेल आर्ट के ढेरों ऑप्शंस हैं। हालांकि, पुराने समय की तरह आज नेल पॉलिश लगाने को लेकर कोई सख्त नियत नहीं है।
आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
