ब्लैक कलर महिलाओं के सबसे पसंदीदा कलर में से एक है। चाहे कितना भी समय बदल जाए, लेकिन ब्लेक कलर के कपड़ों का फैशन कभी नहीं पुराना होता। ब्लैक रंग की कैसी भी पार्टी वियर ड्रेस हो, यह हमेशा ट्रेंड में रहती है। कई बार महिलाएं पार्टी में क्या पहनें, इसे लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। लेकिन जैसे ही ब्लैक कलर की ड्रेस का ऑप्शन आता है, उन्हें इसके आगे और कुछ अच्छा नहीं लगता। , दोस्तों के साथ आउटिंग प्लान करनी हो, डेट नाइट हो या फिर किसी पार्टी में शामिल करना हो, हर मौके पर यह परफेक्ट लगती हैं। आज के इस आर्टिकल हम आपको ब्लैक ड्रेसिस आइडियाज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस

ब्लैक कलर की ड्रेस खरीदने जा रही हैं, तो बॉडीकॉन स्टाइल कैरी कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इस तरह की ड्रेस स्लीम महिलाओं पर अच्छी लगती है। हाई हील्स और छोटे हैंडबैग के साथ इसका कॉम्बिनेशन और भी खास बना सकती हैं। नाइट पार्टी, बर्थडे पार्टी और क्लब इवेंट्स में इस तरह के कपड़े ज्यादा अच्छे लगते हैं।

image credit- ADITRY FASHION/flipkart

ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस

ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस भी आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह नेकलाइन हाइलाइट करने के लिए बेस्ट है। कॉकटेल पार्टी और डिनर डेट के महिलाएं इस तरह की ड्रेस चुनती हैं। इसके साथ आप खुले बाल और कानों में केवल ईयररिंग्स पहनें। कम ज्वेलरी के साथ यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगी।

image credit- elagia/pinterest

ब्लैक स्लिट गाउन

बोल्ड लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह की ड्रेस ले सकती हैं। हालांकि, यह लंबी हाइट वाली महिलाओं पर ज्यादा अच्छी लगती है। इसके साथ अक्सर महिलाएं हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। शादी की पार्टी और रिसेप्शन में इस तरह की ड्रेस पहनकर आप जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पार्टी में चार चांद लगा देंगे अनारकली प्लाजो के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें यहां

image credit- trendy black dresses/pinterest

ब्लैक शिमरी ड्रेस

अगर कुछ फंकी लुक चाहती हैं, तो इस तरह की ड्रेस ले सकती हैं। इसपर आपको ज्यादा ज्वेलरी नहीं पहननी पड़ती, क्योंकि यह खुद ही काफी है। कॉकटेल पार्टी और फेस्टिव इवेंट्स और न्यू ईयर पार्टी में अक्सर महिलाएं इस तरह की ड्रेस पहनती हैं।

इसे भी पढ़ें- Green Suit Designs: मेंहदी फंक्शन हो या पूजा-पाठ, हर ऑकेजन पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी ग्रीन सूट, देखें नए डिजाइंस

इन डिजाइंस के अलावा आप ब्लैक साटन मैक्सी ड्रेस, ब्लैक वन-शोल्डर ड्रेस, ब्लैक रफल ड्रेस, ब्लैक नेट ड्रेस और ब्लैक वेलवेट ड्रेस भी पहन सकती हैं। यह भी आपके लुक को क्लासी बनाता है। 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific, Pinterest