हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं एक से एक बैंगल्स और ब्रेसलेट शामिल करती हैं, लेकिन अगर आप शादीशुदा है और अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट हैंड मंगलसूत्र ब्रेसलेट डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।
डायमंड स्टोन चेन मंगलसूत्र ब्रेसलेट
अगर आप अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का डायमंड स्टोन चेन मंगलसूत्र ब्रेसलेट परफेक्ट हो सकता है। इस तरह के मंगलसूत्र के डिजाइंस न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बनाएंगे, बल्कि आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
डायमंड स्टोन फ्लोरल मंगलसूत्र
अगर आप शादीशुदा हैं साथ ही रोजाना काम के लिए ऑफिस जाती हैं और अपने ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो खूबसूरत आउटफिट के साथ आप इस तरह के डायमंड स्टोन फ्लोरल मंगलसूत्र को शामिल कर सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र के डिजाइंस आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
सिल्वर प्लेटेड आर्टिफीसियल हैंड मंगलसूत्र
यही नहीं शादी के बाद अगर आप ऑफिस जा रही हैं, तो गले में मंगलसूत्र पहनने के बजाय आप हाथों में इस तरह के सिल्वर प्लेटेड आर्टिफीसियल हैंड मंगलसूत्र को पहन सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र ब्रेसलेट को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं, साथ ही डिफरेंट लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Silver Mangalsutra Designs: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं चांदी के ये ट्रेंडी मंगलसूत्र, देंगे डिफरेंट लुक
स्क्वायर पेंडेंट स्टोन वर्क हैंड मंगलसूत्र
अगर आप की अभी-अभी शादी हुई है और आप नई नवेली दुल्हन हैं, लेकिन आप अपने दुल्हन वाले लुक को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं, तो किसी भी सूट या साड़ी के साथ आप इस तरह के स्क्वायर पेंडेंट स्टोन वर्क हैंड मंगलसूत्र को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्रेसलेट के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं।
ब्लैक बीड ड्यूल मार्क्विज हैंड मंगलसूत्र
अगर आप भी फैशनेबल और डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह के ब्लैक बीड ड्यूल मार्क्विज हैंड मंगलसूत्र को पहनकर हाथों की खूबसूरती में चार-चार लगा सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल सकते हैं, जो न सिर्फ रॉयल लुक देंगे बल्कि खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
यह भी पढ़ें- Light Weight Mangalsutra Designs: हर दिन पहनने के लिए बेस्ट हैं ये मंगलसूत्र डिजाइंस, दिखने में भी लगेंगे खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Nuyug/ATIBELLE/ADIVA/GIVA
