फैशन की दुनिया में बांधनी प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहता है। कलरफुल पैटर्न वाली बांधनी शर्ट्स लड़कियों और महिलाओं को इन दिनों खूब पसंद आ रही हैं। खास बात तो यह है कि यह कोई नई कला नहीं है बल्कि राजस्थान और गुजरात की सदियों पुरानी पारंपरिक कला है। बाजारों में सूट, साड़ी और दुपट्टे से लेकर शर्ट तक के कई ऑप्शंस मिल जाते हैं, लेकिन अगर आपको क्राफ्ट और DIY प्रोजेक्ट्स पसंद हैं तो आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।

इससे न केवल आपकी शर्ट यूनिक लगेगी बल्कि आप अपनी पसंद का डिजाइन और कलर भी यूज कर सकती हैं। हमने इंस्टाग्राम पर इसके कई वीडियोस देखे। उसी के आधार पर हम आपको इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

बांधनी शर्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • प्लेन कॉटन का कपड़ा
  • फिटकरी
  • पानी
  • मंजिष्ठा पाउडर (नेचुरल डाई)
  • मजबूत धागा
  • कैंची
  • सिलाई मशीन
  • कोकोनेट शेल बटन

घर पर ऐसे बनाएं बांधनी शर्ट

सबसे पहले कपड़े को तैयार करें। इसके लिए एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें फिटकरी मिला दें। अब कॉटन के कपड़े को इसी पानी में करीब एक घंटे के लिए भिगो दें। यह स्टेप इसलिए जरूरी है ताकि बाद में रंग कपड़े पर अच्छी तरह से टिक जाए।

यह भी पढ़ें- Bandhani Print Co Ord Set Designs: लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्टाइल करें बांधनी प्रिंट को ऑर्ड सेट, देखें डिजाइंस

अब कपड़े को सुखाएं

एक घंटे के बाद कपड़े को निकाल लें और उसे पूरी तरह से सूखने दें। जब कपड़ा सूख जाए, तब अपनी पसंद के हिसाब से जगह-जगह छोटी-छोटी गांठें बना लें। इन गांठों को मजबूत धागे से अच्छी तरह बांध दें। यही गांठें बाद में बांधनी का खूबसूरत पैटर्न तैयार करेंगी।

नेचुरल डाई प्रिपेयर करें

अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें मंजिष्ठा पाउडर डाल दें। इसे अच्छी तरह मिला दें। इसके बाद एक साफ कॉटन कपड़े की मदद से इसे छान लें।

कपड़े को रंग में डुबोएं

अब आपने जिस कपड़े में गांठें लगाईं हैं तो उसे इसी डाई में डाल दें। बस ध्यान रखें कि रंग कपड़े के सभी हिस्से तक पहुंच जाए। अगर आप डार्क कलर चाहती हैं तो कपड़े को लंबे समय तक डाई में रखा रहने दें। जब रंग अच्छी तरह से चढ़ जाए तो उसके बाद कपड़े को निकालकर धूप में सुखा लें।

गांठें खोलें और डिजाइन देखें

जब कपड़ा पूरी तरह सूख जाए तो आप सभी गांठों को धीरे-धीरे खोल लें। गांठों के नीचे वाले हिस्से पर यह रंग नहीं पहुंचा होगा, जिससे खूबसूरत बांधनी डिजाइन बनी हुई आपको दिखाई देगी।

अब शर्ट की सिलाई करें

आपका बांधनी पैटर्न फैब्रिक तैयार है। अब इसे अपनी पसंद की शर्ट के पैटर्न के हिसाब से काट लें। इसके बाद सिलाई मशीन की मदद से शर्ट बना लें। सामने की ओर कोकोनेट शेल बटन लगा सकती हैं। बाद में शर्ट को प्रेस कर लें ताकि सारी सिलवटें निकल जाएं।

यह भी पढ़ें- Bandhani Saree Designs: वट सावित्री पर नई दुल्हन पहनें बांधनी साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

जींस के साथ कैसे करें स्टाइल?

बांधनी शर्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि यह वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के लुक में अच्छी लगती है। इसे आप-

  • ब्लू डेनिम जींस के साथ स्टाइल कर कैजुअल लुक पा सकती हैं।
  • व्हाइट जींस के साथ कलरफुल बांधनी शर्ट भी ट्राई कर सकती हैं।
  • शर्ट को टक-इन करके बेल्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
  • सिल्वर ज्वेलरी या ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स भी पहन सकती हैं।
  • व्हाइट स्नीकर्स या फ्लैट्स भी अच्छे लगेंगे।

तो अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं और अपनी वॉर्डरोब में एक यूनिक आउटफिट शामिल करना चाहती हैं तो घर पर बनाई गई बांधनी शर्ट बढ़िया रहेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- gemini/Amazon

Inside Image 1- Gemini, 2- Pinterest (Seamstress)